
CG Crime News: बिलासपुर जिले के मिनीबस्ती जरहाभाठा में बड़े भाई भाई ने अपने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी लिखित शिकायत खुद आरोपी और प्रार्थी की मां राजकुमारी मरकाम ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।
प्रार्थी ने बताया कि वह मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहती है। उसका बड़ा बेटा बलराम जोशी और छोटा बेटा राम जोशी हैं। दोनों होली के दिन शाम 4 बजे के आसपास आपसी विवाद कर एक दूसरे से उलझ गए। जहां गुस्से में आकर बलराम जोशी ने अपने छोटे भाई राम जोशी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस बीच उनकी मां राजकुमारी दोनों के बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन तब तक बलराम ने अपने भाई के गले पर हमला कर दिया था।
जिसके बाद आनन-फानन में राम जोशी को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना से व्याकुल मां राजकुमारी मरकाम ने अपने बड़े बेटे बलराम जोशी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद (Bilaspur Crime News) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
28 Mar 2024 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
