scriptतेज बारिश से पूर्व सरपंच के घर पर गिरा विशाल पेड़, दीवार के नीचे दब गए बेटा-बेटी और मामा | Tree fell on house: Huge tree fell on former sarpanch house, 3 injured | Patrika News
बलरामपुर

तेज बारिश से पूर्व सरपंच के घर पर गिरा विशाल पेड़, दीवार के नीचे दब गए बेटा-बेटी और मामा

Tree fell on house: घर की दीवार (House wall) के मलबे में दबने से तीनों घायल, मलबे से निकालकर अस्पताल (Hospital) में कराया गया भर्ती

बलरामपुरJul 31, 2021 / 12:19 pm

rampravesh vishwakarma

Huge tree fell on former sarpanch house

Huge tree fell on house

कुसमी. हवा व लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत मोतीनगर में पूर्व सरपंच के घर पर साल का एक विशाल पेड़ गिर (Huge tree fell) गया।

इससे घर में सो रहे पूर्व सरपंच की बेटी-बेटा व उनके मामा छप्पर के मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाल कर संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।

आंधी-तूफान में गिरे पेड से बच्चे तोड़ रहे थे आम, अचानक नीचे दबी लाश देख भाग खड़े हुए घर


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीनगर निवासी पूर्व सरपंच रामसेवक राम गांव में ही अपने नए घर में परिवार समेत रहते हैं।

गुरुवार की रात घर के सामने तरफ के कमरे में पूर्व सरपंच की 14 वर्षीय बेटी सोनम, 12 वर्षीय पुत्र युवराज, 10 वर्षीय समुद्र राम तथा चन्द्रनगर से मेहमानी में आए बच्चों का मामा कैलाश राम सो रहे थे।
इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित पंचायत भवन के समीप का एक साल का पेड़ लगातार हो रही बारिश के बीच धराशायी हो गया। (Huge Tree fell)
पेड़ का एक हिस्सा पूर्व सरपंच के घर की छप्पर पर भी गिर गया। इससे छप्पर का मलबा घर में सो रहे सदस्यों के ऊपर गिर गया। इससे पूर्व सरपंच की पुत्री सोनम, बेटा युवराज व मामा कैलाश मलबे के नीचे दब गए।

लॉकडाउन में एक बाइक पर 2 लोगों के बैठने की है मनाही लेकिन 4 हो गए सवार, रास्ते में चारों पर गिर गया विशाल पेड़


टला बड़ा हादसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
दीवार के मलबे में दबे तीनों को घर के सदस्यों सहित आसपास के लोगों ने तत्काल बाहर निकाल कर संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से कुसमी अस्पताल (Kusmi hospital) में भर्ती कराया गया। यहां घायलों का उपचार चल रहा है।
सरपंच का छोटा पुत्र समुद्र राम सुबह होते ही खुखड़ी बीनने निकल गया था, इस कारण दुर्घटना से बच गया। गनीमत रही कि पेड़ का आखिरी हिस्सा घर के ऊपर गिरा, दीवार नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो जाता।

Home / Balrampur / तेज बारिश से पूर्व सरपंच के घर पर गिरा विशाल पेड़, दीवार के नीचे दब गए बेटा-बेटी और मामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो