scriptदशहरे के दिन घर से निकली पत्नी तीसरे दिन लौटी, पति को लगा चरित्र ठीक नहीं है तो कर दी हत्या | Wife murder: Wife returned at home after 2 days, husband murdered | Patrika News
बलरामपुर

दशहरे के दिन घर से निकली पत्नी तीसरे दिन लौटी, पति को लगा चरित्र ठीक नहीं है तो कर दी हत्या

Wife murder: दशहरे के दिन पति से विवाद (Dispute with husband) के बाद घर से चली गई थी पत्नी, पति खोजता हुआ पहुंच गया ससुराल तो नहीं मिली, जब घर लौटा तो पत्नी यहीं पर थी, चरित्र पर शंका (Suspect on Character) करते हुए पति ने शुरु की बेदम पिटाई और मार डाला

बलरामपुरOct 17, 2021 / 09:50 pm

rampravesh vishwakarma

Wife murder accused arrested

Wife murder

कुसमी. Wife murder: पति से विवाद के बाद दशहरे के दिए एक महिला घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के नहीं लौटने पर पति उसे खोजते हुए ससुराल पहुंच गया। वहां नहीं मिली तो घर लौट गया। घर पर देखा तो पत्नी वहीं थी, फिर उसने उसके चरित्र पर शंका करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी।
इस बीच उसने चूल्हे में जल रही लकड़ी से भी उस पर हमला किया। इससे पत्नी की मौत हो गई। महिला की भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमीरापाठ के कटईपतरा निवासी रामदेव नगेशिया 36 वर्ष अपनी पत्नी सरिता नगेशिया 34 वर्ष के साथ रहता था।

दशहरे के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी दशहरे के दिन घर छोड़कर कहीं चली गई। रात तक वह घर नहीं लौटी तो पति उसे खोजने निकल पड़ा।
खोजते-खोजते वह ससुराल ग्राम ढेंगुरपानी पहुंच गया। यहां पता चला कि पत्नी नहीं पहुंची है, इसके बाद वह दूसरे दिन घर लौट गया। यहां देखा तो पत्नी घर पर ही थी।

गैरमर्दों से अवैध संबंध का था शक, आधी रात 3 युवकों के साथ मिली पत्नी तो प्राइवेट पार्ट कर दिया जख्मी, फिर पीट-पीटकर ले ली जान


चरित्र को लेकर किया शक और मार डाला
2 दिन बाद पत्नी के घर लौटने पर पति आगबबुला हो गया। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगी। उसने पूछा कि वह 2 दिन से कहां थी, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रामदेव ने सरिता की बेदम पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान उसने चूल्हे में रही जलती लकड़ी से भी वार किया। इससे सरिता बेहोश होकर वहीं गिर गई।

मां पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार देख बेटी बचाने पहुंची तो पिता ने दी ऐसी धमकी कि भागना पड़ा, जब लौटी तो मां की पड़ी थी लाश


भाई पहुंचा तो जमीन पर पड़ा था शव
गांव के ही किसी व्यक्ति ने सरिता के भाई बलदेव नगेशिया को घटना के संबंध में बताया। जब बलदेव कटई पतरा पहुंचा और देखा तो उसकी दीदी सरिता की जमीन पर लाश पड़ी थी। उसके सिर, आंख, चेहरे व पीठ पर गंभीर चोट तथा जलाने के निशान थे। बलदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामदेव के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रूपेश कुंतल एक्का, प्रधान आरक्षक अजय मिंज, आरक्षक विनोद यादव, रंजीत प्रजापति, राजेंद्र तिर्की, संतोष पैकरा, बुद्धिमान, हर्षराज व पंकज पैकरा शामिल रहे।

Home / Balrampur / दशहरे के दिन घर से निकली पत्नी तीसरे दिन लौटी, पति को लगा चरित्र ठीक नहीं है तो कर दी हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो