डर से दूसरे घर चली गई थी महिला
पति द्वारा बेदम पिटाई किए जाने से गंभीर पत्नी 16 अप्रैल की सुबह से ही गांव में ही किसी दूसरे व्यक्ति के घर चली गई थी। दोपहर में जब जगत पत्नी को खोजने निकला तो पत्नी गांव के किसी अन्य व्यक्ति के घर के पास मिली। इस दौरान फिर पति ने पत्नी की लाठी व लात मुक्के से बेदम पिटाई की, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति सडक़ पर ही उसकी लाश छोड़ फरार हो गया।