scriptग्राम रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर किया प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दिया जाए दर्जा | Village employment servants demonstrated by taking out tricolor rally | Patrika News
बांदा

ग्राम रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर किया प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दिया जाए दर्जा

उत्तर प्रदेश में 37000 ग्राम रोजगार सेवक संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को नियमितीकरण कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने के संबंध में रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

बांदाAug 22, 2019 / 09:47 pm

Neeraj Patel

ग्राम रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर किया प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दिया जाए दर्जा

ग्राम रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर किया प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दिया जाए दर्जा

बांदा. उत्तर प्रदेश में 37000 ग्राम रोजगार सेवक संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को नियमितीकरण कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने के संबंध में रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग की व सरकार को चेताया कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम सभी संविदा कर्मी 24 तारीख को चारबाग रेलवे स्टेशन से विधानसभा भवन तक तिरंगा रैली निकालकर हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इको गार्डन धरना-स्थल में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा अन्य समस्याओं को समाधान करने के लिए जिला मुख्यालय बांदा में तिरंगा रैली निकाल कर अपनी समस्याओं एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री रामलखन तिवारी ने बताया कि हम लोग ग्राम रोजगार सेवक 2006 से कार्यरत हैं उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 370 ग्राम सेवक है जिसने आज उपस्थित तीन सौ ग्राम रोजगार सेवक हैं हम लोगों को ₹3000 प्रतिमाह की दर से दिया जाता है हमारा शोषण हो रहा है।

तिरंगा रैली निकालकर किया प्रदर्शन

इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से ज्ञापन के माध्यम से सूचना दी है कि हमें 24000 प्रतिमाह दिया जाए ऐसा न करने पर हम लोगों ने प्रदेश स्तरीय रैली निकाली है मांगे पूरी न होने पर दिनांक 24 नौ 2019 को प्रदेश के समस्त रोजगार सेवक चारबाग रेलवे स्टेशन से विधानसभा भवन तक तिरंगा रैली निकालकर हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इको गार्डन धरना स्थल में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

समान वेतन लागू नहीं

ग्राम रोजगार सेवकों के जिलाध्यक्ष रामकिशोर साहू ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का वादा था कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम लोग ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य सरकार का दर्जा देंगे किंतु अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार व भाजपा सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी के समान वेतन लागू नहीं किया है।

Home / Banda / ग्राम रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकालकर किया प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दिया जाए दर्जा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो