scriptबालिका से बलात्कार का प्रयास, आरोपी वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार | Attempted rape of girl child, accused senior citizen arrested | Patrika News
बैंगलोर

बालिका से बलात्कार का प्रयास, आरोपी वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार

किया आत्महत्या का प्रयास

बैंगलोरFeb 27, 2021 / 12:29 pm

Santosh kumar Pandey

कोलार. कोलार ग्रामीण पुलिस ने पांच साल की बच्ची के बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में एक वरिष्ठ नागरिक तिम्मप्पा (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पांच वर्षीय बालिका के माता-पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। गुरुवार को जब वह स्कूल से घर लौटी तो मकान में ताला लगा था। वह मकान की सीढिय़ों पर बैठकर माता-पिता का इंतजार करने लगी।
आरोपी तिम्मप्पा ने चाकलेट दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले जाकर बलात्कार का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर कई पड़ोसी लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने पुलिस थाने के शौचालय में फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलात्कार के प्रयास की खबर मिलने पर भारी संख्या में लोग पुलिस थाने के सामने एकत्रित हो गए और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जान्हवी नेे लोगों को बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और कानूनी कार्रवाई करेगी। इस आश्वासन के बाद लोग लौट गए। आरोपी की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।

Home / Bangalore / बालिका से बलात्कार का प्रयास, आरोपी वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो