बैंगलोर

साठ देशों की डेढ़ सौ फिल्मों से सजेगा बेंगलूरु फिल्म फेस्टिवल

बेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (बीआइएफएफ) का ११वां संस्करण ६० देशों की १५० फिल्मों के प्रदर्शन का साक्षी बनेगा। शहर में २१ से २८ फरवरी तक होने वालेे उत्सव का उद्घाटन विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी करेंगे। कर्नाटक फिल्म अकादमी के अध्यक्ष नागतीहल्ली चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी।

2 min read
साठ देशों की डेढ़ सौ फिल्मों से सजेगा बेंगलूरु फिल्म फेस्टिवल

बेंगलूरु. बेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (बीआइएफएफ) का ११वां संस्करण ६० देशों की १५० फिल्मों के प्रदर्शन का साक्षी बनेगा। शहर में २१ से २८ फरवरी तक होने वालेे उत्सव का उद्घाटन विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी करेंगे। कर्नाटक फिल्म अकादमी के अध्यक्ष नागतीहल्ली चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फिल्मोत्सव में पोलैंड, ईरान, जर्मनी तथा लैटिन अमरीका की फिल्मों को वरीयता दी गई है। शहर के पीवीआर सिनेमा तथा ओरियन मॉल के 11 पर्दों पर इन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ऐशियन, इंडियन, कन्नड़ तथा कन्नड़ पॉपुलर इन श्रेणियों में फिल्मों का चयन किया गया है तथा इसी श्रेणी में ही पहले तीन स्थानों पर रहने वाली फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिल्मोत्सव के दौरान दर्शकों को फिल्म के निर्देशकों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। फिल्मोत्सव में चीन, जापान, मेक्सिको, तुर्की, फिलीपींस, फिनलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेशिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, लेबनान, कजाकिस्तान, फलस्तीन, पोलैंड, ईरान, जर्मनी तथा लैटीन अमेरीका में निर्मित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जीवनी पर निर्मित श्याम बेनगल की ‘मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी’, फिरोज अब्बास खान की ‘गांधी माई फादर’ तथा गिरीश कासरवल्ली की ‘कूर्मावतारा’ फिल्मों के प्रदर्शन के साथ विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बर्लिन, कान्स, टोरंटो, गोवा, मुंबई तथा केरल के अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की गई कई फिल्में बीआइएफएफ का प्रमुख आकर्षण होंगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्रित ‘नेचर्स फ्यूरी’ लघु फिल्म समेत इसी विषय पर बनी अन्य देशों की लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्मोत्सव के लिए पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली सहित पूर्वोत्तर राज्यों के फिल्म निर्माता, निर्देशकों को आमंत्रित किया गया है।
मुंबई के मशहूर छायाकार (सिनेमोटोग्राफर) राफे महमूद दादासाहेब फालके पुरस्कृत वी.के. मूर्ति स्मृति व्याख्यान में विशेष व्याख्यान देंगे। साथ में संदलवुड की अब तक की सबसे सफल फिल्म ‘केजीएफ’ के फिल्म यूनिट के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सूचना विभाग के प्रमुख सचिव पंकज पांडे, फिल्म अकादमी के रजिस्ट्रार एच.बी. दिनेश कलात्मक फिल्मों के निर्देशक विद्याशंकर उपस्थित थे।

Published on:
31 Jan 2019 06:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर