script” भाजपा नेताओं को दिल्ली जाने के लिए अमित शाह से लेना पड़ता है वीजा “ | BJP leaders have to get visa from Amit Shah to go to Delhi | Patrika News
बैंगलोर

” भाजपा नेताओं को दिल्ली जाने के लिए अमित शाह से लेना पड़ता है वीजा “

भाजपा नेता तो दिल्ली भी सीधे नहीं जा सकते। अमित शाह से वीसा मिला तो दिल्ली जा सकते हैं…

बैंगलोरOct 05, 2019 / 07:58 pm

Ram Naresh Gautam

AMIT SHAH

AMIT SHAH

बेंगलूरु. पूर्व केन्द्रीय व कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री सीएम इब्राहिम (CM Ibrahim) ने कहा कि प्रदेश के भाजपा (BJP) नेताओं को नई दिल्ली जाना होता है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) से वीजा (अनुमति) (VISA) लेनी पड़ती है।
यों तो विदेश की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है, लेकिन भाजपा नेता तो दिल्ली भी सीधे नहीं जा सकते। अमित शाह से वीसा (अनुमति) मिली तो दिल्ली जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने येडियूरप्पा का अपमान किया
इब्राहिम (CM Ibrahim) ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा का अपमान किया है।

बीते माह प्रदेश के दौरे पर आए मोदी का येडियूरप्पा ने माला पहना कर स्वागत किया, लेकिन मोदी ने मुख्यमंत्री की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा। भेंट के लिए कई बार समय मांगा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
राज्य में बाढ़ से एक लाख रुपए की संपत्तियों के नुकसान का अनुमान है। राज्य सरकार के अनुसार साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।

मगर केंद्र से महज 1200 करोड़ रुपए जारी हुए हैं, यह राशि बहुत कम है। कम से कम 10 हजार करोड़ रुपए की त्वरित सहायता केंद्र से मिले।
कर्नाटक केन्द्र सरकार को सबसे अधिक कर भुगतान करने वाले राज्यों में है। ऐसे में अनुदान जारी करने के मामले में सौतेला रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए।

आपको रोचक लगेगा : इस राज्‍य के साथ कैसा सुलूक किया था तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने

CM IBRAHIM
पत्रकार और मठ प्रमुखों का प्रतिनिधिमंडल भेजने की जरूरत
इब्राहिम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सरकार के प्रतिनिधियों, विपक्षी दलों को भेंट का समय नहीं देते। पत्रकारों और मठों के प्रमुखों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री के पास भेजने की जरूरत है।
कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का खर्च बर्दाश्त करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि विधानमंडल के अधिवेशन के बाद कांग्रेस बाढ़ को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन करेगी।

Home / Bangalore / ” भाजपा नेताओं को दिल्ली जाने के लिए अमित शाह से लेना पड़ता है वीजा “

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो