scriptकोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1247 नए मामले, 877 डिस्चार्ज, 13 मौतें | karnataka registered 1247 new covid cases in 24 hours | Patrika News
बैंगलोर

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1247 नए मामले, 877 डिस्चार्ज, 13 मौतें

– प्रदेश में शुक्रवार तक रिकवरी दर 95.85 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 फीसदी रही।

बैंगलोरDec 04, 2020 / 08:26 pm

Nikhil Kumar

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1247 नए मामले, 877 डिस्चार्ज, 13 मौतें

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1247 नए मामले, 877 डिस्चार्ज, 13 मौतें

बेंगलूरु. राज्य में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर से 25 हजार के पार पहुंच गई है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 1,247 नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की तादाद 8,90,360 हो गई है। हालांकि, 8,53,461 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 877 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। 25,046 मरीज उपचाराधीन हैं।

आइसीयू में भर्ती कोविड मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के आइसीयू में 287 मरीज भर्ती हैं। प्रदेश में कोविड से अब तक 11,834 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 13 मरीजों के मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई। आठ मृतक बेंगलूरु शहर से हैं।

राज्य में बीते एक दिन में पॉजिटिविटी दर 1.27 फीसदी और केस फेटालिटी दर 1.04 फीसदी रही।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 11,305 रैपिड एंटीजन और 86,744 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 98,049 सैंपल जांचे।

प्रदेश में शुक्रवार तक रिकवरी दर 95.85 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 फीसदी रही।

बेंगलूरु में 50 फीसदी से कम हुए नए मामले
1,247 नए मरीजों में से 49.71 फीसदी यानी 620 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,72,582 लोगों में से 3,49,143 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 19,265 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड से 4,170 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से आठ मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। बेंगलूरु शहर में रिकवरी दर 93.70 फीसदी और मृत्यु दर 1.11 फीसदी है।

मैसूरु जिले में 74, तुमकूरु जिले में 73, हासन जिले में 49 और दक्षिण कन्नड़ जिले में 42 नए मामले सामले आए हैं।

Home / Bangalore / कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 1247 नए मामले, 877 डिस्चार्ज, 13 मौतें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो