scriptअधिकारियों की वजह से पालिका को 300 करोड़ रुपए का नुकसान | Loss of Rs. 300 crores due to officials | Patrika News
बैंगलोर

अधिकारियों की वजह से पालिका को 300 करोड़ रुपए का नुकसान

साल 2015-16 की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्व विभाग के सहायक राजस्व अधिकारियों की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है।

बैंगलोरNov 15, 2018 / 05:57 pm

Ram Naresh Gautam

BBMP

अधिकारियों की वजह से पालिका को 300 करोड़ रुपए का नुकसान

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पालिका को लगभग 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह खुलासा वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट में हुआ है।

साल 2015-16 की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्व विभाग के सहायक राजस्व अधिकारियों की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है।
पालिका के सहायक राजस्व अधिकारियों के कार्यालय में 2015-16 के दौरान सुधार और विकास शुल्क संग्र्रहित नहीं किया। कई कार्यालयों में कम दरों पर भवनों के नक्शे को मंजूरी दी गई है।

बैटरायनपुर के सहायक राजस्व कार्यालय के अंतर्गत थणिसंद्र उप संभाग में लगभग 79 करोड़ रुपए संग्रहित नहीं किए। इसी तरह केंगेरी उपसंभाग में 42.44 करोड़ संग्रहित नहीं किए गए। मारतहल्ली उपसंभाग में 66 करोड़, महादेवपुर मेंं 31 करोड़ रुपए संग्रहित नहीं किए।
राजस्व विभाग के मापन पंजीयन की फाइलों में 27 लाख रुपए के भुगतान का विवरण नही है।

यलंहका, हेरोहल्ली, कोडिगेहल्ली, मारुति सेवा नगर, एचएसआर ले- आउट, पीन्या, अंजनापुर और अन्य क्षेत्रों में निर्धारित दर से कम वसूल कर पालिका को लगभग 300 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया है।

Home / Bangalore / अधिकारियों की वजह से पालिका को 300 करोड़ रुपए का नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो