scriptराज्य में गर्मी चरम पर, धूप से जीना मुहाल | summer in the state At the peak | Patrika News
बैंगलोर

राज्य में गर्मी चरम पर, धूप से जीना मुहाल

हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र के जिलों में स्थिति सबसे गंभीर बनी है और अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सिय से ज्यादा बना हुआ है। रविवार को कलबुर्गी और बल्लारी का अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा।

बैंगलोरMar 18, 2019 / 04:25 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

राज्य में गर्मी चरम पर, धूप से जीना मुहाल

बेंगलूरु. राज्य का मौसम लगातार शुष्क बने रहने के कारण बेंगलूरु सहित पूरे कर्नाटक में तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र के जिलों में स्थिति सबसे गंभीर बनी है और अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सिय से ज्यादा बना हुआ है। रविवार को कलबुर्गी और बल्लारी का अधिकतम तापमान ३९ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के शेष जिलों में भी तापमान अपने चरम पर है। वहीं, दक्षिण अंदरुनी कर्नाटक के मैसूरु, चामराजनगर, मंड्या आदि जिलों औसत अधिकतम तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि रविवार को चामराजनगर का न्यूनतम तापमान १५.५ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया जो राज्य से सबसे कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने के कारण पूरे राज्य में उमस और तपन महसूस किया जा रहा है। बेंगलूरु में भी रविवार को अधिकतम तापमान ३४ डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में आए बदलावों का असर आम लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। तेज धूप से कई प्रकार की मौसमी बीमारियों का खतरा भी बन रहा है।
गर्मी के कारण बाजारों में नारियल पानी, तरबूज, गन्ना जूस, मौसमी जैसे फलों की मांग बढ़ गई है। हाल के दिनों में इन फलों की कीमत भी बढ़ी है।

Home / Bangalore / राज्य में गर्मी चरम पर, धूप से जीना मुहाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो