scriptतप एक अलौकिक औषधि: मुनि अर्हत् कुमार | Tapa is a supernatural medicine: Muni Arhat Kumara | Patrika News
बैंगलोर

तप एक अलौकिक औषधि: मुनि अर्हत् कुमार

1400 लोगों ने किया सामूहिक एकासन

बैंगलोरAug 08, 2022 / 08:02 am

Santosh kumar Pandey

gandhinagar.jpg
बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा गांधीनगर, बेंगलूरु के तत्वावधान में मुनि अर्हत् कुमार आदि ठाणा 3 के सान्निध्य में एकासन महा अनुष्ठान का आयोजन हुआ।

मुनि अर्हत् कुमार ने कहा कि तप जीवन में शांति व सिद्धि का द्वार खोलने के साथ आध्यात्मिक शक्ति से ओतप्रोत कर आत्मा को दिव्यता प्रदान करते है। तप वह अलौकिक औषधि है जो आत्मा को स्वस्थ कर जीवन में नव उर्मियां बिखेरती है। एकासन सामूहिक तप का एक प्रकार है। एकासन एक समय, एक घण्टे में होने वाला यह तप संयम की साधना का विलक्षण उपक्रम है।
सहयोगी संत मुनि भरत कुमार ने कहा कि सामूहिक तप करने से सामूहिक कर्मों की निर्जरा होती है। बाल संत मुनि जयदीप कुमार ने विचार व्यक्त किए। प्रेक्षा संगीत सुधा व सुधा जैन ने गीतों का संगान किया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष कमल दुगड ने स्वागत किया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष स्वर्णमाला पोखरना ने एकासन करने वालों को धन्यवाद दिया। संगठन मंत्री धर्मेश कोठरी ने आभार ज्ञापन किया।
सामूहिक महायज्ञ एकासन में करीब 1400 लोगों ने भाग लिया। अनुष्ठान को सफल बनाने में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद व श्रावक-श्राविकाओं का विशेष श्रम रहा।
कल्याणक दिवस से बढक़र कोई पर्व नहीं: साध्वी तत्वत्रयाश्री
राजाजीनगर में प्रवचन
बेंगलूरु. नाकोड़ा पाश्र्वनाथ जैन मंदिर राजाजीनगर में साध्वी तत्वत्रयाश्री, साध्वी गोयमरत्नाश्री व साध्वी परमप्रज्ञाश्री की निश्रा में नेमिनाथ भगवान के पांचों कल्याणक पर आधारित मेरे प्यारे नेम प्रभु नाटक का मंचन पाठशाला के बालक बालिकाओं द्वारा किया गया।
साध्वी तत्वत्रयाश्री ने कहा कि भगवान नेमिनाथ ने जीवन को सफल बनाने के लिए तप साधना व वैराग्य प्राप्ति के लिए कार्य किए। उन्होंने जीवन को संयमी बनाया और जीवदया की प्रेरणा दी।

Home / Bangalore / तप एक अलौकिक औषधि: मुनि अर्हत् कुमार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो