scriptबांसवाड़ा में चेन स्नेचिंग की वारदातों के बाद महिल दिवस पर पीडि़त महिलाओं का सवाल- वर्दी वाली दीदी कहां हो आप… | Chain snatching has increased in Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में चेन स्नेचिंग की वारदातों के बाद महिल दिवस पर पीडि़त महिलाओं का सवाल- वर्दी वाली दीदी कहां हो आप…

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाMar 08, 2019 / 05:26 pm

deendayal sharma

शामली में स्नेचिंग

स्नेचिंग

बांसवाड़ा. अभी पिछले दिनों की ही बात है। वर्दी वाली दीदी को शहर में महिलाओं से छेड़छाड सहित अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने व पेट्रोलिंग करने के मकसद से महिला पुलिस अधीक्षक ने तीन स्कूटी दी थी। इस नवाचार से महिलाओं ने भी सुरक्षा के लिहाज से बेहतर कदम बताया था, लेकिन ये क्या हो गया। शहर में महिलाएं भयभीत है। इसका कारण आए दिन हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातें हैं। एक के बाद एक हो रही वारदातों के बीच पीडि़त महिलाएं ये सवाल कर रही है कि आखिर वर्दी वाली दीदी आप कहां हो…।
इसलिए दी है स्कूटी…
पुलिस ने तीन स्कूटी महिला पुलिस कर्मियों को देकर कर पेट्रोलिंग यूनिट का आगाज किया था। प्रत्येक स्कूटी पर दो-दो महिला पुलिस कर्मियों को लगाया है। पेट्रोलिंग कर महिलाओं के साथ होने वाली विभिन्न घटनाओं पर त्वरित पहल कर इन पर सख्ती के साथ अंकुश लगाना मकसद है। 14 फरवरी को स्कूटी वितरित होने के बाद करीब 6 वारदातें चेन स्नेचिंग की हो चुकी है। इसके अलावा महिलाओं से लूट के मामले भी है।
आरोपियों को पकडऩे के ये प्रयास हो सकते हैं
शाम के समय सादा वर्दियों में पुलिस को प्रमुख एवं पॉश व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ा किया जाए।
शाम के समय सभी चौराहों और तिराहों पर प्रभावी गश्त की जाए।
सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाए और इनकी संख्या बढ़ाई जाए।
वारदात के बाद शहरवासी भी पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचन तुरंत दी जाए और संभव होने पर आरोपियों की धरपकड़ के भी प्रयास किए जाएं।
हुलिया पहचान होने पर पुलिस को तत्काल जानकारी दी जाए।
संदिग्ध होने पर भी जानकारी पुलिस के साथ साझा की जाए।
आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जाए्र। गले में महंगी वस्तु पहनने से किनारा करें।
ये अब तक के प्रमुख मामले
6 मार्च 2019 को प्रताप सर्किल पर 4 तोले की चेन
2 मार्च 2019 को उदयपुर मार्ग व कॉलेज मार्ग पर चेन खींचने का प्रयास। एक महिला की चेन स्नेचिंग।
1 मार्च 2019 को महिला का पर्स छीना। आरोपी गिरफ्तार
23 फरवरी 2019 कॉलेज मार्ग व नूतन स्कूल के पास दो महिलाओं की चेन स्नेचिंग।
पुराने मामले भी दफन
30 मार्च 2017 एमजी तिराहे पर चेन स्नेचिंग।
29 मार्च 2017 को हेमू कॉलोनी में चेन स्नेचिंग
29 मार्च 2017 को प्रताप सर्किल के पास चेन स्नेचिंग
5 सितंबर 2017 दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग
2 सितंबर 2017 पुराना बस स्टैण्ड पर वृद्धा से चेन स्नेचिंग
एक मई, 1 सितंबर 2017 के अलावा वर्ष 2018 में भी कुछ चेन स्नेचिंग की वारदातें जिले में हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो