scriptअखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव निकले सपाई, बांटा मास्क और सैनिटाइजर | Samajwadi Party workers distribute mask and sanitizer | Patrika News
बाराबंकी

अखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव निकले सपाई, बांटा मास्क और सैनिटाइजर

अरविंद सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव का संदेश, समाजवादी पार्टी का निशान अंकित मास्क और सैनिटाइजर के साथ गांव-गांव रवाना किया…

बाराबंकीJun 15, 2020 / 03:10 pm

नितिन श्रीवास्तव

अखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव निकले सपाई, बांटा मास्क और सैनिटाइजर

अखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव निकले सपाई, बांटा मास्क और सैनिटाइजर

बाराबंकी. कोरोना की महामारी में हम सभी एक साथ है और हम सब मिलकर कोरोना को हराने और देश को जिताने का काम करेंगे। यह बातें समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहीं। अरविंद सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव का संदेश, समाजवादी पार्टी का निशान अंकित मास्क और सैनिटाइजर के साथ गांव-गांव रवाना किया।
तस्वीरों में जो लोग दिखाई दे रहे हैं वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। यह लोग अपनी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव जा रहे हैं। इनको हरी झण्डी दिखाने का काम समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार किये जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया। यह कार्यकर्ता अखिलेश यादव के संदेश के साथ अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह अंकित मास्क और सैनिटाइजर भी लेकर जा रहे हैं और इसे लोगों के बीच बांटने का काम करेंगे।
इस दौरान अरविंद सिंह गोप ने कहा कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है तब से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों में भोजन, मास्क और सैनिटाइजर बांटने का काम कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की जरूरतों को भी पूरा करने का काम किया है। सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं अखिलेश यादव स्वयं आगे आकर लोगों की मदद करते रहे हैं। इससे यह साफ हो गया है कि कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।

Home / Barabanki / अखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव निकले सपाई, बांटा मास्क और सैनिटाइजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो