scriptफिर होगा समग्र शिक्षा अभियान का पुर्नगठन | Rebuilding the overall education campaign | Patrika News
बारां

फिर होगा समग्र शिक्षा अभियान का पुर्नगठन

बारां. शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार व राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतरीन संचालन के नाम पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को प्रयोगशाला बना दिया है।

बारांFeb 24, 2019 / 10:24 pm

Mahesh

baran

फिर होगा समग्र शिक्षा अभियान का पुर्नगठन

बारां. शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार व राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतरीन संचालन के नाम पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को प्रयोगशाला बना दिया है। आए दिन पूरे सेटअप को बदल कर प्रयोग पर प्रयोग किए जा रही है इधर शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता की जगह लगातार गिरावट आ रही है। पूर्व में एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान था जब कि माध्यमिक शिक्षा के अधीन स्कूलों के लिए रमसा था। सितम्बर२०१८ में अचानक रमसा और सर्व शिक्षा अभियान को एक कर नया सेटअप तैयार किया। इस नये सेटअप को समग्र शिक्षा अभियान (समसा) नाम दिया गया। अब फिर नई सरकार के आने के साथ ही इस सेटअप को बदलकर नया सेटअप तैयार किया जा रहा है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों व कर्मचारियों के पुन: साक्षात्कार लेना शुरू कर दिए हैं। साक्षात्कार का परिणाम 27 फरवरी तक आने की संभावना है।
पूर्व में भी नए विभाग के लिए साक्षात्कार लेकर रससा व सर्व शिक्षा में नियुक्त कई अधिकारियों को पदोन्नति देकर लगाया था। साथ ही कई नए अधिकारियों व कर्मचारियों को भी नियुक्त किया था। इस बीच आचार संहिता लगने के कारण कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। ऐसे में विभाग के कार्य को पूरी तरह से गति नहीं मिली थी। आचार संहिता हटते ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदभार ग्रहण कर लिया। पद भरते ही समग्र शिक्षा अभियान के कार्यों ने गति पकड़ ली लेकिन नई सरकार ने अब पुर्नगठन करने का निर्णय ले लिया। वर्तमान में हालात यह है कि विभागीय अधिकारियों को अब एक-एक करके पुन: जयपुर जाकर साक्षात्कार देने पड़ रहे हैं। शिक्षा विभाग के कई अन्य अधिकारियों के भी समग्र शिक्षा अभियान में लगाने के लिए साक्षात्कार देने पड़ रहे हैं।
यह है स्थिति
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीेपीसी) का पद शुरू से ही खाली चल रहा था। यहां पर दो सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) नियुक्त किए थे लेकिन उनमें से एक सहायक परियोजना समन्वयक को कार्यवाहक अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक लगाया था। एडीपीसी के पद के लिए रविवार को साक्षात्कार हुए। दोनों एपीसी पद के लिए शनिवार को साक्षात्कार लिया गया। जिला कार्यालय में छह कार्यक्रम अधिकारियों के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार लिए गए। यहां पूर्व में नियुक्त कार्यक्रम अधिकारियों ने भी साक्षात्कार दिए। सातों ब्लॉकों में नियुक्त संदर्भ व्यक्तियों के पद शुरू से ही खाली चल रहे हैं। उक्त के पद भरने के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार हुए। सातों ब्लॉकों पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम व द्वितीय के पद स्वीकृत किए थे। उस दौरान अधिकारी नहीं होने से बीईईओ को समायोजित कर किशनगंज, छबड़ा, छीपाबड़ौद व अटरू में प्रथम ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पद पर लगाया था। द्वितीय ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी के सभी पद शुरू से ही खाली थी। द्वितीय के साक्षात्कार शनिवार को हुए। प्रथम के पद भरने के लिए 25 फरवरी को साक्षात्कार होंगे।
-शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार व राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतरीन तरीके से संचालन के लिए समग्र शिक्षा अभियान के पुर्नगठन को लेकर साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। परिणाम 27 फरवरी तक आने की संभावना है।
प्रहलाद राठौर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, बारां

Hindi News/ Baran / फिर होगा समग्र शिक्षा अभियान का पुर्नगठन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो