ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवरात्र में शनि अपनी राशि मकर में होने से राजनीतिक व्यक्तियों को बड़ा फायदा व उच्च पद दिलाएगा। राजनीति के क्षेत्र में कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर व कुंभ के लिए भी अच्छा साबित होगा। पंडितों व आचार्या के अनुसार नवरात्र पर कलश स्थापना का अमृत मुहूर्त सुबह 6.22 से 7.53 बजे तक रहेगा।