पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। मौसम के बदलते मिजाज ने धनिया उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। आने वाले दिनों में चलने वाली शीत लहर की आशंका से वे किसान चिंतित हैं, जिन्होंने सरसों के साथ ही धनिये की अगेती बुवाई कर दी थी। हालांकि ऐसे किसान कुल धनिया उत्पादक किसानों में दस से पन्द्रह फीसदी ही है। जिले में इस वर्ष 11 हजार 800 हैक्टेयर में ही धनिया की बुवाई है।