script22 फरवरी 2019 शुक्रवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल से सिंह और वृश्चिक को होगा फायदा, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Friday 22 February dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

22 फरवरी 2019 शुक्रवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल से सिंह और वृश्चिक को होगा फायदा, जानिए अन्य राशियों का हाल

22 फरवरी 2019 शुक्रवार को ग्रहों की बदलती चाल से सिंह और वृश्चिक को होगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

बरेलीFeb 22, 2019 / 11:27 am

Bhanu Pratap

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों को आज रोग और शत्रु से पीड़ा मिल सकती है। वाहन में रूपये खर्च होंगे। दवा में खर्च बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है।

वृष (Taurus)
इस राशि के जातकों के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा परीक्षा के लिए शुभ है। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। घरेलू और सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। माता जी का ध्यान रखें और उनका आशीर्वाद लें।
कर्क (Cancer)

इस राशि के जातकों को परिश्रम के हिसाब से लाभ नहीं होगा। नौकर और छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : (Leo)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलेगा।
कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि-विवेक के कार्यों से लाभ सम्भव है।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज तनाव हो सकता है। मन परेशान रहेगा। फालतू खर्च बढ़ेगा। मन किसी के लिए व्याकुल रहेगा।
वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों से लाभ होगा।
धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ सम्भव है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कर्ज के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कर्जा बना रहेगा।

मकर (Capricornus)

पिछले 40 दिनों में की गई पूजा पाठ का लाभ आज से मिलना शुरू होगा। भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्य आज उदय होंगे।
कुंभ (Aquarius)

आज आपका चन्द्रमा मृत्यु भाव में है। रोग और शत्रु से कष्ट मिलेगा। हाथ तंग रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।


मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन सामान्य है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / 22 फरवरी 2019 शुक्रवार का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल से सिंह और वृश्चिक को होगा फायदा, जानिए अन्य राशियों का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो