scriptआज का राशिफल 08 अप्रैल : भगवान शिव की कृपा से मेष,कर्क और मीन वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Monday 08 April daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 08 अप्रैल : भगवान शिव की कृपा से मेष,कर्क और मीन वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

18 April 2019 Monday Horoscope, Rashifal, 18 अप्रैल 2019 सोमवार को भगवान शिव की कृपा से मेष,कर्क और मीन वालों को होगा लाभ, जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीApr 08, 2019 / 02:47 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आज धन लाभ के भी योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इस राशि के जातकों को आज कर्ज चुकाने के लिए धन की व्यवस्था करनी होगी। शाम को तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। शाम को तनाव और खर्च बढ़ेगा। यात्रा भी सम्भव है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में सुधार होगा। धन की व्यवस्था होगी और अच्छा लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत धार्मिक कार्य से करें तो लाभ मिलेगा। सरकारी कार्य बनेंगे।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों को शाम चार बजे तक तनाव मिल सकता है और हानि की सम्भावना है। चार बजे के बाद भाग्य साथ देगा। प्रभु का चिंतन लाभकारी होगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शाम के समय कुछ तनाव हो सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों के लिए सुबह से शाम तक भाग्य हानि रहेगी। कार्य उलझ कर देरी से बनेंगे। शाम चार के बाद राहत मिलेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। थोड़ा लाभ भी होगा। शाम के समय तनाव और खर्च बढ़ेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। अफसर के सामने जाना पड़ सकता है। समय नष्ट होगा। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। किसी से विवाद भी हो सकता है। मन परेशान रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। परिवार का सहयोग मिलेगा। छोटे भाई बहन को लाभ होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / आज का राशिफल 08 अप्रैल : भगवान शिव की कृपा से मेष,कर्क और मीन वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो