script20 दिसंबर 2018 आज का राशिफल: आज बृहस्पतिवार को मेष और वृष राशि के जातको को आज मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Thursday 20 december dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

20 दिसंबर 2018 आज का राशिफल: आज बृहस्पतिवार को मेष और वृष राशि के जातको को आज मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

20 दिसंबर 2018 आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, Rashifal, मेष और वृष राशि के जातक को बृहस्पतिवार को मिल रही है सफलता, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 20, 2018 / 01:52 pm

jitendra verma

aaj ka rashifal

आज का राशिफल: मेष और वृष राशि वालों को आज मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष (Aries) : इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज चन्द्रमा धन वाले भाव में है इस लिए धन प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं है। आपने जो भी धर्म कर्म के कार्य पूर्व में किए हैं उससे धन लाभ होगा। धन की प्राप्ति का प्रयास करिए।
वृष (Taurus) : इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जो भी सोचेंगे वो कार्य पूरा होने की प्रबल संभावनाएं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्रा का भी योग बन रहा है।
मिथुन (Gemini) : आज का दिन परेशानी वाला है। आज का दिन खर्च वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च होगा। खर्च की वजह से तनाव और परेशानी हो सकती है। इस लिए अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।
कर्क (Cancer) : इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग है। जो भी आप मेहनत करेंगे उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से आज धन प्राप्त हो सकता है।
सिंह (Leo) : इस राशि के जातकों को आज चन्द्रमा की वजह से सरकारी काम में आने वाली रुकावट दूर होंगी। सरकारी काम बनेंगे। सरकारी नौकरी के फ़ार्म भरने वालों के लिए अच्छा दिन है।
कन्या (Virgo) : आज चन्द्रमा आपके भाग्य वाले खाने में है। धर्म कर्म से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जो भी आपने पूर्व में पुण्य कार्य किए होंगे उसके प्रभाव से आज सारे काम बनेंगे।
तुला (Libra) : आज चन्द्रमा मृत्यु वाले भाव में है। यात्रा करनी पड़ सकती है और तनाव भी हो सकता है। बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक (Scorpius) : आज चन्द्रमा सप्तम भाव में है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius) : आज चन्द्रमा रोग और कर्ज वाले भाव में है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। यदि आपने कर्ज लिया है तो कर्ज वाले परेशान कर सकते हैं।
मकर (Capricornus) : आज छात्रों के लिए अच्छा समय है। संतान के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कुंभ (Aquarius) : आज चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। समय घरेलू काम काज में गुजरेगा। सरकारी काम उलझ जाएगा। इस लिए आज सरकारी काम में सफलता नहीं मिलेगी।
मीन (Pisces) : चन्द्रमा तृतीय वाले खाने में है इस लिए मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य साथ नहीं देगा इस लिए मंदिर में जाकर दिन की शुरुआत करें तभी किए गए कार्य सफल होंगे।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो