scriptअपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का मुरादाबाद ट्रांसफर, तीन साल से थे बरेली, जानें वजह | Additional Municipal Commissioner Ajit Kumar Singh transferred to Mora | Patrika News
बरेली

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का मुरादाबाद ट्रांसफर, तीन साल से थे बरेली, जानें वजह

बरेली। नगर निगम में तबादलों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अपर नगर आयुक्त तृतीय सर्वेश कुमार गुप्ता के बाद अब अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार संह का तबादला हो गया है। उन्होंने बरेली नगर निगम में अपने दमदार तीन साल गुजारे हैं। इस दौरान वे हमेशा सुर्खियों में नजर आते रहे हैं।
 

बरेलीFeb 02, 2024 / 09:33 pm

Avanish Pandey

vdsvsdv.png

मुरादाबाद में भी नहीं बदला पद

नगर निगम में अपने तीन साल बिताने के बाद अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह का तबादला मुरादाबाद नगर निगम में हो गया है। मुरादाबाद में भी वे इसी पर नियुक्त होंगे। बरेली नगर निगम में अजीत कुमार सिंह ने एक अहम भूमिका निभाई है। उनके पास राजस्व प्रभारी, अतिक्रमण का विरिष्ठ प्रभारी, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, विज्ञापन और डूडा के कार्यवाहक पीओ जैसे कई अहम प्रभार मिले थे।
हमेशा बटोरी सुर्खियां

अजीत कुमार सिंह ने बरेली में विज्ञापन से लेकर सब्जी मंडी, डोर टू डोर जैसे मामलों में वो हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अब शासन ने उन्हें मुरादाबाद नगर निगम में अपर नगरायुक्त के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने बरेली नगर निगम में तील सालों तक बरेली के विकास को लेकर काफी कुछ किया है। अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तबादले के लिए आदेश आए हैं।

Hindi News/ Bareilly / अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का मुरादाबाद ट्रांसफर, तीन साल से थे बरेली, जानें वजह

ट्रेंडिंग वीडियो