scriptसिविल लाइंस के युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर को बताई ये बड़ी वजह | Patrika News
बरेली

सिविल लाइंस के युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर को बताई ये बड़ी वजह

बिहारीपुर के एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

बरेलीMay 19, 2024 / 03:59 pm

Avanish Pandey

जानकारी देता घायल का भाई

बरेली। बिहारीपुर के एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत सीरियस बताई जा रही है।
बीमारी के चलते खुद को मारी गोली
कोतवाली क्षेत्र बिहारीपुर सिविल लाइन्स निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भाई जितेंद्र प्रताप सिंह कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार था। इसके चलते उसने रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे खुद को सिर में गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया।
निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
बिहारीपुर सिविल लाइंस के रहने वाले जितेंद्र प्रताप सिंह (40) पुत्र दौलत सिंह ने बीमारी से डिप्रेशन में आकर सुबह 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली सर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, परिजनों ने उसको बरेली के निजी अस्पताल चंद्रकांता में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि तीन महीनों से बीमारी से लड़ रहा था।

Hindi News/ Bareilly / सिविल लाइंस के युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर को बताई ये बड़ी वजह

ट्रेंडिंग वीडियो