scriptBIG NEWS: सपा नेता के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बना कर 20 लाख की डकैती | SP leader's house attacked by miscreants, robbery of 20 lakh | Patrika News
बरेली

BIG NEWS: सपा नेता के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बना कर 20 लाख की डकैती

डकैतों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए और बंधक बनाए गए लोगों को बंधन मुक्त करने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बरेलीNov 27, 2019 / 11:05 am

jitendra verma

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के मिर्धान मोहल्ले में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया और परिवार को बंधक बना कर घर में रखा करीब 20 लाख रूपये के गहने, नकदी और अन्य समान लूट लिया। अच्छी तरह से घर को खंगालने के बाद डकैत फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए और बंधक बनाए गए लोगों को बंधन मुक्त करने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाए।
मुख्य गेट का ताला तोड़ घुसे बदमाश

फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान में सपा नेता शराफत हुसैन का घर है। शराफत हुसैन मंगलवार की रात किसी काम से अपने रिश्तेदार के यहाँ शाहजहांपुर गए हुए थे। घर में उनके परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। सपा नेता के भाई आरिफ ने बताया कि रात करीब दो बजे करीब एक दर्जन बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़ कर उनके घर में दाखिल हो गए। सभी बदमाशों के पास हथियार थे और हथियारों के दम पर उन्होंने घर वालों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने एक एक कमरे को खंगाला और अलमारी का ताला तोड़ कर करीब 15 लाख के गहने, साढ़े तीन लाख की नकदी और घर का अन्य समान लूट कर फरार हो गए।
पहुंची पुलिस

बदमाश करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद घर से निकले इसके बाद बंधक बने लोगों ने चीख पुकार शुरू कर दी तो मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सभी को आजाद किया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों से डकैतों के बारे जानकारी ली और मौके से साक्ष्य जुटाएं।

Home / Bareilly / BIG NEWS: सपा नेता के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बना कर 20 लाख की डकैती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो