scriptकर्नाटक के तुष्टीकरण मॉडल को अपना कर अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा गठबंधन, कांग्रेस, सपा मुक्त होगा भारत | Patrika News
बरेली

कर्नाटक के तुष्टीकरण मॉडल को अपना कर अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा गठबंधन, कांग्रेस, सपा मुक्त होगा भारत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद वाली कांग्रेस और अपराध वादी समाजवादी पार्टी को भारत मुक्त बनाने वाला चुनाव है।

बरेलीApr 29, 2024 / 10:25 pm

Avanish Pandey

बरेली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद वाली कांग्रेस और अपराध वादी समाजवादी पार्टी को भारत मुक्त बनाने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि गठबंधन तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। तुष्टिकरण का कर्नाटक मॉडल अपना कर अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।
उत्तराखंड सरकार ने मुक्त कराई 5000 से ज्यादा जमीन, संस्कृति धर्म की रक्षा के लिए योगी मोदी जरूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम कुर्मांचल नगर के एक स्कूल प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण प्रदेश के अंदर ना हो उत्तराखंड की डेमोग्राफी के साथ-साथ हमने वहां 5000 से ज्यादा जमीनों को मुक्त कराया। उत्तराखंड के अंदर आप की सरकार है। मोदी और योगी की जोड़ी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम कर रही है। यूपी में पहले बहुत अपराध होता था, लेकिन अब अपराधी अपने आप कानून का राज लाने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के अंदर पूरा करने का काम योगी जी की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को वोट देकर मोदी को मजबूत करें। वह आपकी संस्कृति के विकास और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
एससी एसटी और ओबीसी का हक छीनना चाहते हैं सपा कांग्रेस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सपा और कांग्रेस एससी एसटी और ओबीसी का हक छीनना चाहती हैं। कांग्रेस के राजकुमार और कांग्रेस पार्टी के बहुत बड़े सलाहकार हैं। वह संपत्ति जो आपने अपनी मेहनत परिश्रम से कमाई है। वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। आने वाले समय में उसमें से 55 फीसदी हिस्सा जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह संविधान की बात करते हैं लेकिन उन्हें संविधान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी है और जिंदगी के बाद भी। उन्होंने कहा कि वह तुष्टिकरण और वोट बैंक की घटिया राजनीति कर रहे हैं। उनकी इस राजनीति को करारा जवाब देना है। कमल के फूल पर बटन दबाना है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंत्री लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Home / Bareilly / कर्नाटक के तुष्टीकरण मॉडल को अपना कर अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा गठबंधन, कांग्रेस, सपा मुक्त होगा भारत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो