scriptनगर निगम में कर्मचारी की हालत बिगड़ी, हुआ बेहोश, जाने फिर क्या हुआ | The condition of a municipal corporation employee deteriorated, he fainted, know what happened next | Patrika News
बरेली

नगर निगम में कर्मचारी की हालत बिगड़ी, हुआ बेहोश, जाने फिर क्या हुआ

ठेकेदार की तरफ से ठेके पर लगाए गए कर्मचारी की सफाई करते समय तबीयत खराब हो गई। वह बेहाश होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेलीJun 03, 2024 / 03:06 pm

Avanish Pandey

बेहोश हुआ सफाई कर्मचारी।

बरेली। ठेकेदार की तरफ से ठेके पर लगाए गए कर्मचारी की सफाई करते समय तबीयत खराब हो गई। वह बेहाश होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।
सफाई करते समय मूर्छित होकर गिर गया कर्मचारी
मढ़ीनाथ रोड पर ठेके पर सफाई का कार्य कर रहे एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह वहीं पर मूर्छित होकर गिर गया। आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। जिनकी मदद से उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कर्मचारी के मुंह से खून निकल रहा था।
बिना संसाधन, सुरक्षा किट के कराई जा रही सफाई
नगर निगम कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने सफाई से संबंधित संसाधनों की मांग की है। आरोप है कि हीट वेव चल रही है, लोग भीषण गर्मी से बहुत परेशान हैं। ऐसे में कर्मचारियों को बिना संसाधन, सुरक्षा किट के सफाई कराई जा रही है। जो मानकों के खिलाफ है। मुख्य सफाई अधिकारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया है कि कर्मचारी ठेकेदार द्वारा काम कर रहा था। सूचना मिली है कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Hindi News/ Bareilly / नगर निगम में कर्मचारी की हालत बिगड़ी, हुआ बेहोश, जाने फिर क्या हुआ

ट्रेंडिंग वीडियो