scriptपत्नी-बेटी नींद में थी, फंदे पर लटका था शव, झाड़ू लगाने पहुंची मां की पड़ी नजर, जानें क्या है मामला | Wife and daughter were sleeping, dead body was hanging, mother came to | Patrika News
बरेली

पत्नी-बेटी नींद में थी, फंदे पर लटका था शव, झाड़ू लगाने पहुंची मां की पड़ी नजर, जानें क्या है मामला

बरेली। क्योलड़िया में महिला में झाड़ू लगा रही थी। बेटा पत्नी और बेटी को सोता छोड़कर अपने दूसरे घर चला गया। जब मां उस घर में झाड़ू लगाने पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेलीDec 28, 2023 / 04:00 pm

Avanish Pandey

latka_mila_shav.jpg
क्योलड़िया के गांव लेखराज का मामला

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव लेखराज निवासी स्वतंत्र कुमार (22) ने बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ाई छोड़ दी थी। गुरुवार तड़के चार बजे उसकी मां घर में झाड़ू लगा रही थी। स्वतंत्र पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को सोता छोड़कर अपने दूसरे घर चला गया। मां के पूछने पर उसने बताया कि वह हाथ धोने जा रहा है। मां जब दूसरे घर में झाड़ू लगाने पहुंची तो कमरे में बेटे का शव फंदे से लटका देख चीख निकल गई।
जमीन से छू रहे थे पैर, हत्या का आरोप

चीख पुकार पर परिजनों और गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पिता मोहन स्वरूप ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि बेटे के पैर जमीन से छू रहे है। उसके बेटे को अज्ञात ने मारकर फंदे से लटका दिया है। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सुसाइड निकलकर आया है। फिर भी परिजनों के आरोप पर हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Hindi News/ Bareilly / पत्नी-बेटी नींद में थी, फंदे पर लटका था शव, झाड़ू लगाने पहुंची मां की पड़ी नजर, जानें क्या है मामला

ट्रेंडिंग वीडियो