scriptगौरव यात्रा का समापन नागाणा में | aurav Yatra concludes in Nagana | Patrika News
बाड़मेर

गौरव यात्रा का समापन नागाणा में

सड़क मार्ग से जोधपुर के लिए हुई रवाना

बाड़मेरSep 02, 2018 / 10:39 pm

Dilip dave

गौरव यात्रा का समापन नागाणा में

गौरव यात्रा का समापन नागाणा में

कल्याणपुर पत्रिका.मुख्मंत्री ने नागाणा में नागणेच्यां माता के दर्शन -पूजन किए। नागाणा हेलीपेड पर रविवार शाम 6.45 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहुंचने पर जेडीए चैयरमैन महेन्द्रसिंह राठौड़, प्रबंधन समिति अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मन्दिर पहुंचने पर जोधपुर पूर्व सांसद गजसिंह से आशीर्वाद लिया। मां नागणेच्यां के दर्शन, पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। देवस्थान विभाग की ओर से निर्मित दो करोड़ लागत की धर्मशाला का लोकार्पण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष गजसिंह एवं उम्मेदसिंह अराबा के साथ मंत्रणा की। इस दौरान शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, अभिमन्युसिंह राजवी, राजेन्द्रसिंह थोब, अनिल जैन मौजूद रहे। सूर्यास्त होने से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जोधपुर के लिए प्रस्थान किया। कल्याणपुर में भाजपा मंडल महामंत्री दौलाराम कुआं, सरवड़ी सरपंच प्रकाश सैन एवं डोली में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुल्तानसिंह राजपुरोहित सहित कार्यकार्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
पौन घंटे दिया भाषण- सिवाना में दोपहर 3.10 बजे मुख्यमंत्री पहुंची। विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी आदि ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मंच पर बालिकाओं ने तिलक लगा व विधायक हमीरसिंह भायल ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कनाना महंत परशुरामगिरी की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पौन घंटे भाषण दिया। इसके बाद विभिन्न समाजों ने उन्हें चुदंड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया।
—–
्रनियमित करने की मांग

गिड़ा ञ्च पत्रिका .परेऊ में मुख्यमंत्री को विद्यालय सहायकों ने नियमित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष हुकमाराम जाखड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। शिक्षाकर्मियोंने जिलाध्यक्ष धन्नाराम सैन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष भंवरी चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा।
वांकल वीरातरा माता के किए दर्शन
चौहटन. मुख्यमंत्री वांकल माता के मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट संरक्षक महंत जगदीशपुरी, अध्यक्ष कैप्टन सगतसिंह परो, उपाध्यक्ष तनसिंह सणाऊ, कोषाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़, ट्रस्टी छतरसिंह राठौड़, चौहटन विधायक तरुणराय कागा, प्रधान कुम्भाराम सेंवर, स्वरूपसिंह राठौड़, दिनेश बोहरा, वेरिसालसिंह सनाउ, कुंपसिंह राजपुरोहित, रूपसिंह घोनिया, लखसिंह घोनिया, नरपतसिंह दुधवा, शिवप्रताप सिंह राठौड़, पीरसिंह ढोक ने अभिनन्दन किया। पदाधिकारियों ने वीरातरा मंदिर विकास को ज्ञापन सौंपा। खेतसिंह घोनियां ने चौहटन उपखंड क्षेत्र मेंं दमकल सुविधा की मांग की।

Home / Barmer / गौरव यात्रा का समापन नागाणा में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो