31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर : बिठूजाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बिठूजाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 11 Sep 2018, 9:01 PM IST

Baithuja Dham, a great crowd of pilgrims

Baithuja Dham, a great crowd of pilgrims

बालोतरा. मारवाड़ के लोक देवता बाबा रामदेव के भाद्रपद द्वितीया मंगलवार को अवतरण दिवस पर बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आई। घंटों प्रतीक्षा के बाद आई बारी पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। बाबा के भजनों व जयकारों से पूरे दिन बिठूजा तीर्थ गुंजाएमान रहा।

बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर सूर्योदय से पूर्व बालोतरा व आस पास के गांवों से हजारों श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए पैदल जत्थों के रूप में बिठूजाधाम पहुंचे। सुबह पांच ही मंदिर परिसर खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की मंगला आरती उतारी। बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम ट्रस्ट अध्यक्ष भैरूलाल डागा ने बताया कि इसके बाद पंचामृत से बाबा रामदेव की प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर व नए वस्त्रों, फूलों से शृंगार किया गया। सुबह 8 बजे गाजे बाजे से मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।

श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के जयकारे लगाए। डाली बाई के पाटले में से निकलने को लेकर श्रद्धालुओं में हौड़ मची दिखाई दी। बाबा के भजन गाने के साथ जयकारे लगाए। आराध्य की स्तुती में नृत्य किया। मंदिर के बाहर लगे हाट बाजार में जरूरत के सामान की खरीदारी की। खाने पीने का लुफ्त उठाया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों, सदस्यों व सेवाभावी लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवाएं दी।

सिवाना. कस्बे के मोकलसर रोड स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में रामदेव मन्दिर व ध्यान केंद्र के तत्वावधान में बाबा रामदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा रामदेव की प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर श्रृंगार किया गया। दस बजे गाजे बाजे से ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए जयकारे लगाए। महाआरती उतार प्रसाद का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। पूर्व रात्रि में आयोजित जागरण में ललिता पंवार पाली, अंकुश गहलोत ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विनोदकुमार बागरेचा, सुकनराज मेहता व्यापारी एसोसियशन अध्यक्ष झनकारमल चौपड़ा, महेंद्र टाइगर आदि मौजूद थे।

समदड़ी . बाबा दूज पर रामदेव मंदिरों में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिरों में दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। होतरड़ा बाबा रामदेव मंदिर में पूर्व संध्या पर आयोजित जागरण में हरिभारती महाराज ,मांगीलाल प्रजापत, रणछोडऱाम , उकडऱाम आदि ने भजनों की भजनों की प्रस्तुती। इस अवसरपर महन्त अर्जुनभारती महाराज, समदड़ी व्यापार संघ अध्यक्ष धीराराम चौधरी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

पादरु. कस्बे के पंऊ रोड स्थित रामदेव मंदिर में आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गायक अशोक पालीवाल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुती दी। उपस्थित जनों ने सराहा। वरिया मठ महंत नारायण भारती महाराज, रामानंद महाराज ने कहा कि दैनिक जीवन में से कुछ समय निकाल ईश्वर नाम का स्मरण करें। इससे सुख, समृद्धि आती है। इस अवसर पर लगाई बोलियों में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच भोपाल सिंह, प्रेम सिंह, राम रसोड़ा अध्यक्ष महेंद्र माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

मोकलसर. कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर में बाबा दूज को लेकर बाबा रामदेव की प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। कस्बे मेेघवाल समाज की ओर से गाजे बाजे से वरघोड़ा निकाला गया। इसमें शामिल झांकिया आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। क्षेत्र के बाबा रामदेव मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

राखी. गांव के बाबा रामदेव मंदिर में बाबा दूज को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। रामदेव मित्र मंडल के तत्वावधान में ग्रामीणों ने गांव में गाजे बाजे से वरघोड़ा निकाला। शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए नृत्य किया। पूर्व रात्रि में आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुती दी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़