8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में 34 दिन बाद आज से खुलेगी पुरानी सब्जी मंडी, प्रशासन ने दी है शर्तों के साथ अनुमति

-प्रशासन ने दी है कुछ शर्तों के साथ दी अनुमति-खरीदार और सब्जी विक्रेता के बीच दूरी के लिए लगाए लोहे के पाइप-सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मिलेगी सब्जी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Jul 2020, 9:47 PM IST

सब्जी विक्रेता व खरीदार के बीच दूरी बनाने के लिए बैठने के स्थान पर लोहे के पाइप लगाए

बाड़मेर में 34 दिन बाद आज से खुलेगी पुरानी सब्जी मंडी, प्रशासन ने दी है शर्तों के साथ अनुमति

बाड़मेर. बाड़मेर शहर की पुरानी सब्जी मंडी पूरे 34 दिन गुरुवार से फिर खुलेगी। जिला प्रशासन ने सशर्त अनुमति जारी करने के आदेश दिए हैं। मंडी का समय सुबह 7 से शाम 4 बजे तक किया गया है। सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सब्जी व्यापारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैला। सबसे बड़ा कोरोना का हॉट स्पॉट सब्जी मंंडी क्षेत्र बन गया। व्यापारियों के संपर्क में आने वाले संक्रमितों की कतार लग गई। इसके चलते गत 30 जून को कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया और आवाजही पर सख्ती से पाबंदी लगा दी गई।
बाड़मेर उपखंड मजिस्ट्रेट प्रशांत शर्मा ने बुधवार को जारी आदेशानुसार अब गुरुवार से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी खोली जा सकेगी। मंडी में वाहनों का प्रवेश पूर्णत: निषेध रहेगा। व्यापारियों को सामाजिक दूरी एवं एहतियाती उपाय प्रदर्शित करने वाले नोटिस बोर्ड लगाने आवश्यक होंगे। सामाजिक दूरी, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सब्जी वितरण एवं बेचान करने के निर्देश दिए हैं। आदेशानुसार मंडी परिसर स्थित मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा वाटरकूलर एवं प्याऊ भी बंद रहेंगे।
दूरी के लिए नगर परिषद ने लगाए लोहे के पाइप
सब्जी मंडी परिसर में 30 व्यापारी बैठते हैं। यहां पर सब्जी विक्रेता व खरीदार के बीच दूरी बनाने के लिए बैठने के स्थान पर लोहे के पाइप लगाए गए हैं। मंडी परिसर में बुधवार को लोहे के पाइप लगाए गए। इससे विक्रेता और खरीदार के बीच दूरी रहेगी। जिससे संक्रमण का खतरा कम होगा।
व्यापारियों ने की पूजा अर्चना
सब्जी मंडी में फिर से व्यापार शुरू करने की अनुमति मिलने पर सब्जी विक्रेताओं ने बुधवार को परिसर में पूजा-अर्चना की।