scriptपिता से अधिक मिलता है मां का दुलार, इन ताजा आंकड़ों को देखकर चौंक जाएंगे आप | Mother's Day 2024 special God gift mother age is greater than of father | Patrika News
बाड़मेर

पिता से अधिक मिलता है मां का दुलार, इन ताजा आंकड़ों को देखकर चौंक जाएंगे आप

Mother’s Day 2024: मां की उम्र ईश्वर ने पिता से ज्यादा लिखी है। लोकसभा चुनाव के ताजा आंकड़े भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। देश में 85 आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या अधिक है।

बाड़मेरMay 12, 2024 / 09:13 am

Kirti Verma

रतन दवे
Mother’s Day 2024: मां की उम्र ईश्वर ने पिता से ज्यादा लिखी है। लोकसभा चुनाव के ताजा आंकड़े भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। देश में 85 आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या अधिक है। पुरुष मतदाता 33,84,237 और महिला मतदाताओं की संख्या 47,27,417 है। गौर करने लायक बात यह है कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा 60 साल की उम्र के बाद हो रही है। इस आयु वर्ग में पुरुष मृत्युदर बढ़ जाती है और महिला मृत्युदर कम रहती है। ऐसे में महिलाएं ज्यादा उम्र तक जी रही हैं।
चिकित्सक मानते है यह कारण

  • महिलाओं में विशेष हार्मोन्स की वजह से उनकी उम्र ज्यादा होती है
  • नशे से दूर रहना
  • पारिवारिक जिंदगी को अहमियत
  • हार्टअटैक, अवसाद और हृदयरोग की समस्याएं कम
जानिए 116 साल की भाभो से
कल्याणपुर पंचायत समिति के आराबा की राम कंवर की उम्र 116 वर्ष है। भरा पूरा परिवार है। वो बताती हैं कि उन्होंने सादा भोजन किया। महिलाओं की ज्यादा उम्र पर वे कहती हैं आदमी ने कमावा री अर घर चलावा री चिंता व्है। आदमी घर ऊं बारे रे, उनै घणा कोम व्हैै। चिंता में आदमी घणो रेवे।
यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कुछ ही देर में इन जिलों में चलेगी तेज आंधी, मेघगर्जन के साथ होगी बारिश

यह है स्थिति
85 से ज्यादा उम्र के मतदाता

देशभर में
पुरुष-3384237
महिलाएं-4727417

राजस्थान में
पुरुष-188478
महिलाएं-383363

परिवार के साथ रहती है
महिलाओं की पहली प्राथमिकता परिवार रहता है। संतान के साथ में वह सुख-दुख को बांटती है। पिता की बजाए मां से बच्चे अपनी बात खुलकर बताते हैं। ऐसे में वह मुखर रहती है। महिलाओं में बीमारियों से लड़ने की ज्यादा क्षमता होती है। ऐसे में महिलाओं की उम्र ज्यादा होती है।
  • डॉ. ऋचा, मनोचिकित्सक

Hindi News/ Barmer / पिता से अधिक मिलता है मां का दुलार, इन ताजा आंकड़ों को देखकर चौंक जाएंगे आप

ट्रेंडिंग वीडियो