scriptLok Sabha Elections 2024 : AAP ने दिल्ली और हरियाणा में 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सोमनाथ भारती समेत ये हैं नाम | Lok Sabha Elections 2024: AAP has fielded candidates on 5 seats in Delhi and Haryana | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024 : AAP ने दिल्ली और हरियाणा में 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सोमनाथ भारती समेत ये हैं नाम

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषिणा कर दी है।

Feb 27, 2024 / 05:42 pm

Shaitan Prajapat

_arvind_kejriwal03.jpg

AAP Candidates for Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर और हरियाणा की एक सीट पर आप ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप के नेता संदीप पाठक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आप विपक्षी गठजोड़ इंडिया का हिस्सा है। हम 5 उम्मीदवारों के नामों का आज एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा 24 फरवरी को हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि दिल्ली में चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस को तीन सीट दी गई थी।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

दिल्ली में 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

संदीप पाठक ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आप ने 4 उम्मीदवार उतारे है। घोषणा के तहत नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को मौका दिया गया।

तीन सीटों पर कांग्रेस उतारेगी कैंडिडेट
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि सभी समीकरण और इंडिया अलायंस के साथ हुए गठबंधन को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट के नामों की घोषणा की गई है। दिल्ली में शेष तीन सीटों पर कांग्रेस अपने कैंडिडेट उतारेगी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक में हुई।

हरियाणा से एक मौका मौका

आप नेताओं के अनुसार, दिल्ली से सटे हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आप के पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। पंजाब पर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बनी, लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी को एक लोकसभा सीट दी गई थी। जबकि, 9 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

Hindi News/ National News / Lok Sabha Elections 2024 : AAP ने दिल्ली और हरियाणा में 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सोमनाथ भारती समेत ये हैं नाम

ट्रेंडिंग वीडियो