13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब डेंगू के जानलेवा होने का खतरा, 6 दिनों में 60 पॉजिटिव केस, बाड़मेर में मलेरिया पॉजिटिव 300 केस रिपोर्ट

रोजाना 10-12 पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। बड़े ही नहीं बच्चे भी डेंगू की जद में आ चुके है। पीडि़तों में प्लेटलेट कम होती जा रही है। बाड़मेर जिला अस्पताल से ऐसे केस रैफर भी किए जा रहे हैं। डेंगू प्रदेश में जानलेवा बन चुका है

2 min read
Google source verification

डेंगू के खतरे का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिले में अब रोजाना 10-12 पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। बड़े ही नहीं बच्चे भी डेंगू की जद में आ चुके है। पीडि़तों में प्लेटलेट कम होती जा रही है। बाड़मेर जिला अस्पताल से ऐसे केस रैफर भी किए जा रहे हैं। डेंगू प्रदेश में जानलेवा बन चुका है। पिछले कुछ दिनों में मौतों के मामले बढ़े हैं। चिकित्सा विभाग ने भी 5 अक्टूबर तक की रिपोर्ट में कोटा और जयपुर ग्रामीण में एक-एक मौत की पुष्टि की है।

निजी अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे केस

बाड़मेर में अक्टूबर के पिछले छह दिनों में डेंगू ने कहर बरपा दिया है। चिकित्सा विभाग डेंगू पॉजिटिव उन्हीं मामलों को गिन रहा है जो एलाइजा टेस्ट हुए है। इसके अलावा निजी में उपचार लेने वाले सैकड़ों मरीजों के कार्ड से टेस्ट हो रहे हैं और डेंगू पॉजिटिव मिल रहे है। उनको विभाग गिनता नहीं है। ऐसे में डेंगू के केस निजी अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे हैं।

मलेरिया फिर लौटा

बाड़मेर में मलेरिया फिर लौट आया है। सितम्बर महीने में चिकित्सा विभाग ने यह माना था कि अब मलेरिया काफी नियंत्रण में इस बीच अक्टूबर में मलेरिया के मामले लगातार बढ़े है। अब बाड़मेर जिले में यह आंकड़ा 300 के पास पहुंच चुका है। जिले में तीस सितम्बर तक डेंगू के 85 और मलेरिया के 270 केस रिपोर्ट हुए थे। अब 5 अक्टूबर तक केस मलेरिया के केस 295 और डेंगू 145 पर पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मलेरिया के रोगी सर्वाधिक बाड़मेर जिले में है।

अस्पताल में नो-बेड की स्थिति

मौसमी बीमारियों के पीडि़तों की बढ़ती संख्या के आगे अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में 600 बेड लगा चुके है लेकिन बीमारों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके कारण अस्पताल में बेड खाली होने के इंतजार में इमरजेंसी और डे-केयर में इंतजार करना पड़ता है।

मरीजों को स्वस्थ होने में लग रहा समय

चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या इसलिए भी बढ़ रही है कि स्वस्थ होने में काफी समय लग रहा है। सामान्यत: दो-तीन दिन भर्ती रखने के बाद बुखार के रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। लेकिन लॉंग फीवर होने के कारण मरीज को स्वस्थ होने में समय काफी लग रहा है। इसके कारण अस्पताल में बेड की कमी हो गई है।

ये लक्षण तो करवाएं डेंगू जांच

डेंगू के लक्षणों में अचानक तेज बुखार, तेज सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में असहनीय दर्द, आंखों के पीछे दर्द, सूजी हुई लिम्फ़ ग्रंथियां, बार-बार उल्टी और घबराहट में कोई लक्षण होन पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। उपचार के साथ ही डेंगू की जांच भी करवाना जरूरी है।

बाड़मेर: कैसे बढ़ रहे केस

तारीख........... डेंगू........... मलेरिया

30 सितम्बर ...85 ...........270

01 अक्टूबर ...121 ...........274

04 अक्टूबर ...136........... 289

05 अक्टूबर ...145 ...........295

(स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े)

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव