11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी

बालोतरा में हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम का आगाज
2 min read
Google source verification
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी

-

बालोतरा.पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति, विद्यार्थी व आम आदमी एक-एक पौधा लगा संरक्षण की जिम्मेदारी लें। यह बात रविवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान महाभियान के आगाज के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू ने शारदे बालिका छात्रावास में कही। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का प्रकृति से अटूट बंधन है। हरियाली से स्वच्छ वातावरण मिलता है। राजस्थान पत्रिका समूह के इस महाभियान से लोगों में पौधरोपण के प्रति जागृति आएगी। रतनू ने कहा कि पौधरोपण के महत्व को लोग समझते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि लें। छात्रावास परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम अध्यक्ष लक्ष्मी चारण ने कहा कि पौधे जीवन का आधार है। पौधरोपण करना महत्वपूर्ण नही है, लगाने के बाद सार-संभाल करना महत्वपूर्ण है। व्याख्याता डॉ.रामेश्वरी चौधरी ने कहा कि सिर्फ पौधे रोपने से हमारा काम पूरा नही हुआ है, हम इस पौधे की रक्षा का संकल्प भी लें। इस दौरान छात्रावास की बालिकाओं ने प्रभारी हवली के निर्देशन में रोपे गए पौधों के पास आकर्षक रंगोलियां बनाई।

सिंवाना. कस्बे के आदर्श बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संस्थान व्यवस्थापक नरेन्द्रसिंह भायल के निर्देशन में विद्यालय परिवार के सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने नीम, सरेस व अन्य फूलदार पौधे लगा नियमित देखभाल का संकल्प लिया। व्यवस्थापक नरेन्द्रसिंह भायल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। इनके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दलपतसिंह भायल ने कहा कि पौधरोपण के लिए आमजन की सहभागिता अति आवश्यक है। छगनलाल अर्जियांना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ शुद्ध वायु में श्वास लेने के लिए वृक्ष अति आवश्यक है। श्रवणसिंह ने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हरियाली से ही खुशहाली आती है। इस मौके पर शिक्षाविद मोहम्मद खान, अल्ताफ खान, भुवनेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। निप्र.
------

कल्याणपुर. कस्बे के पुलिस थाना परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह हरयाळो राजस्थान अभियान के तह्त पौधरोपण हुआ।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुल्तानसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण करना अतिआवश्यक है। थानाधिकारी शिवलहरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो प्रदेश कम समय में हरा-भरा हो सकेगा। उन्होंने चारदीवारी के बाहर 11 पौधे लगा उसकी देखभाल करने की शपथ ली । वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उद्यमी बंशीसिंह राजपुरोहित भंवरिया, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि कैलाश माली, हैड कांस्टेबल तगाराम सारण, कांस्टेबल ओमप्रकाश हुड्डा, चैनाराम, गौरव राजपुरोहित मौजूद थे।

-----
समदड़ी पत्रिका. कस्बे के ज्येष्ठ गुरु पावन धाम में पौधरोपण कर राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया। संस्थान ट्रस्टी अमृतलाल नेतानी, प्रकाशचंद मेहता, उच्छबलाल नेतानी, डूंगरचंद भंसाली, प्रवीण कुमार जैन आदि ने सौ पौधें रोपें। संस्थान के ट्रस्टी अमृतलाल नेतानी ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। इससे हमें सीख लेनी होगी। प्रकाशचन्द मेहता ने कहा कि आमजन को भी इस अभियान से जुड़ के अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए। उच्छबलाल नेतानी, डूंगरचंद भंसाली ने कहा कि पौधरोपण से प्रदेश हरा-भरा होगा। प्रवीणकुमार जैन ने कहा कि इस अभियान से आमजन को भी जुडऩा चाहिए, जिससे की हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सके। संस्थान अध्यक्ष सांकलचंद लुकड़ ने बताया कि संस्थान ने दो सौ पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मूलचंद मेगवाल, विरमाराम देवासी मौजूद थे। निसं.

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग