
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 18 सितंबर को जयपुर में हो सकती है पेंशन महारैली
बाड़मेर.
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 18 सितंबर को जयपुर में प्रस्तावित पेंशन महारैली और जिला संगठन के आह्वान पर नई बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को चेतना दिवस का आयोजन किया गया। दिवस को लेकर जिले के 17 पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। गेट मीटिंग के बाद स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक सूत्रीय मांग-पत्र भेजा गया।
पेंशन चेतना दिवस मनाया
बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र की सभा व गेट मीटिंग महावीर पार्क और कलक्ट्रेट में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बताया। बाड़मेर ग्रामीण अध्यक्ष चूनपुरी लंगेरा की अगुवाई में उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र को मुख्यमंत्री के नाम एक सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया।
नवीन पेंशन योजना
सिणधरी . उपखंड पर पेंशन चेतना दिवस में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलादराम डऊकिया ने जीपीएफ कटौती बंद कर नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू करने को कर्मचारी के हितों पर कुठाराघात बताया। जिला संगठन मंत्री चिमनाराम, वरिष्ठ मंत्री संतोष कुमार माहेश्वरी सहित अन्य ने सिणधरी तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप।
गडरारोड . नवीन पेंशन योजना के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 2004 के बाद लगे कार्मिकों के लिए नवीन पेंशन योजना हितों के प्रतिकूल है। संघ के संगठन मंत्री हरचन्दसिंह, संयुक्त मंत्री अमीन खान, हेमसिंह, राजेश बालाच, चंचल सहित शिक्षक व कार्मिक साथ रहे।
सेड़वा . शिक्षको ने एनपीएस व्यवस्था बंद कर जीपीएफ व्यवस्था लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष सुरताराम विश्नोई की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह गंगासरा, जिला संयोजक अशोक कुमार विश्रोई सहित कई जने उपस्थित रहे।
चौहटन . राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने नवीन पेंशन योजना का विरोध किया। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष लाभूराम बेनीवाल के नेतृत्व में चौहटन उपखण्ड अधिकारी भूपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंनें जमकर नारेबाजी की।
बायतु . राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उप-शाखा बायतु ने ब्लॉक अध्यक्ष मनिन्दरसिंह सऊ के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद 18 सितम्बर को जयपुर में एनपीएस के विरोध में होने वाली रैली की तैयारियों व पेंशन-चेतना को लेकर बैठक हुई। उपाध्यक्ष मनोज सेवक ने संबोधित किया।
रामसर. प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। दस दौरान जिला संगठन मंत्री गनीखान हालेत्रा, जिलाध्यक्ष खेतसिंह, नरेश सोनी, चिनसेर खा, रहिम, हनुमानसिंह, किशनलाल, पदमाराम सहित कई जने उपस्थित रहे।
Published on:
13 Sept 2018 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
