25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: रविंद्र सिंह भाटी पर साल का तीसरा मुकदमा, बोले- डरता नहीं गुदड़ी ओढ़कर नहीं सो सकता

सोलर परियोजनाओं को अटकाने और कर्मचारियों अधिकारियों धमकाने को लेकर नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन के सीईओ सुब्रहमण्यम पुलिपका की ओर से मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के बाद विधायक भाटी चर्चा में है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Jan 2025, 9:45 AM IST

ravindra singh bhati

रविंद्र सिंह भाटी (File Photo)

Ravindra Singh Bhati: बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ एक साल में तीन प्रकरण बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं, जिनकी जांच सीआइडीसीबी कर रही है। वहीं, इन मुकदमों को फर्जी और दबाव की राजनीति से प्रेरित बताते हुए भाटी ने कहा कि जेल और मुकदमों से वे नहीं डरते गुदड़ी ओढक़र सोने वालों में से नहीं हूं।

हाल ही सोलर परियोजनाओं को अटकाने और कर्मचारियों अधिकारियों धमकाने को लेकर नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन के सीईओ सुब्रहमण्यम पुलिपका की ओर से मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के बाद विधायक भाटी चर्चा में है।

छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए चार केस

रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ विधायक बनने से पहले जेएनवीयू जोधपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए चार केस दर्ज हुए हैं जोधपुर यूनिवर्सिटी में हुए पेंशन आंदोलन के समय जेल गए और 9 दिन जेल में भूख हड़ताल की।

यह केवल प्रेशर पॉलिटिक्स

मुकदमा दर्ज होने पर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मुकदमों से मैं नहीं डरता। यह केवल प्रेशर पॉलिटिक्स है। जेल में डालेंगे तो जेल चले जाएंगे। जनता की आवाज उठाने की जिम्मेदारी है। गुदड़ी ओढ़कर सोने वालों में से मैं नहीं हूं।

कब-कब दर्ज हुए मामले

  • विधायक भाटी पर पचपदरा पुलिस थाने में 29 अप्रेल को धारा- 144 का उल्लंघन, राजकार्य में बाधा और हाइवे जाम करने का केस दर्ज हुआ।
  • जैसलमेर के झिझनियाली पुलिस थाने में 17 नवंबर को राजकार्य में बाधा और मार्ग अवरुद्ध करने को लेकर मामला दर्ज हुआ।
  • सोलर परियोजनाओं को अटकाने और कर्मचारियों-अधिकारियों को धमकाने को लेकर 19 जनवरी को शिव पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी ने BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ‘छुट्टा सांड’ वाले बयान का दिया जवाब