scriptबाड़मेर में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, कडक़ी बिजली, 5 एमएम बरसे बादल  | Storm at a speed of 30-40 km per hour in Barmer, lightning, 5 mm rain | Patrika News
बाड़मेर

बाड़मेर में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, कडक़ी बिजली, 5 एमएम बरसे बादल 

दोपहर बाद आसमान में आई काली घटाएं शाम को बरसी। इससे पहले अचानक तेज आंधी आई और करीब 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर टिनशेड और होर्डिंग उड़ गए। वहीं दिन में अंधेरा छा गया।

बाड़मेरMay 14, 2024 / 10:08 pm

Mahendra Trivedi

rain in barmer

बाड़मेर में बारिश के बाद गर्मी से राहत

थार में बादलों ने मंगलवार को गर्मी से राहत दिला दी। दोपहर बाद आसमान में आई काली घटाएं शाम को बरसी। इससे पहले अचानक तेज आंधी आई और करीब 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर टिनशेड और होर्डिंग उड़ गए। वहीं दिन में अंधेरा छा गया। अधिकतम तापमान में कमी आई और 41.7 डिग्री दर्ज हुआ। शाम 5.30 बजे तक 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

करीब 45 मिनट तक हल्की बारिश हुई

बाड़मेर में पारा दो दिनों से बढ़ रहा था। इस बीच मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आया और पारे की गर्मी उतर गई। शाम करीब 4.30 बजे अंधड़ के बाद तेज कडक़ती बिजली और गर्जना के बीच बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ देर में बादल बरसने शुरू हुए। करीब 45 मिनट तक हल्की बारिश हुई और गर्मी काफूर हो गई। दिन में चल रही लू का असर खत्म हो गया।

भीतरी शहर में तेज, आसपास में हल्की बारिश

बरसात का असर बाड़मेर शहर के भीतरी क्षेत्र में अधिक हुआ। शहर में सडक़ों पर पानी भर गया। वहीं परनाले भी बह निकले। वहीं बाहरी क्षेत्रों और रीको में हल्की बरसात दर्ज की गई।

हीटवेव की चेतावनी

बाड़मेर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 16 व 17 मई को लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

Hindi News/ Barmer / बाड़मेर में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, कडक़ी बिजली, 5 एमएम बरसे बादल 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो