15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समर्थन मूल्य घोषित, पोर्टल शुरू हुआ ना खरीद केन्द्र

- औने- पौने दामों में मूंग बेचने को मजबूर किसान - प्रति क्विंटल 1000 से 1375 रुपए कम कीमत पर बेच रहे किसान

2 min read
Google source verification
समर्थन मूल्य घोषित, पोर्टल शुरू हुआ ना खरीद केन्द्र

समर्थन मूल्य घोषित, पोर्टल शुरू हुआ ना खरीद केन्द्र


बालोतरा.

प्रदेश सरकार के समर्थन मूल्य पर खरीद के फैसले के बावजूद राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड के बिक्री पंजीयन के लिए पोर्टल शुरू नहीं करने व बालोतरा-सिवाना में खरीद केन्द्र शुरू नहीं होने से किसान औने-पौने दामों में मूंग बेचने को मजबूर है। समर्थन मूल्य से बाजार में करीब 1000 से 1375 रुपए प्रति क्विंटल कीमत कम मिलने पर किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
नहीं खुली बेवसाइट

राजफैड प्रबंध निदेशक ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद के लिए क्रय विक्रय समितियों व ई कियोस्क पर 3 अक्टूबर से पंजीयन शुरू करने के निर्देश दिए। जिले में बालोतरा व सिवाना कृषि मण्डी में खरीद केन्द्र खोले गए हैं लेकिन शनिवार तक खरीद केन्द्र नहीं खुले थे। वहीं बालोतरा मार्केटिंग सोयायटी कार्यालय व ई कियोस्क मित्रों पर पंजीयन के लिए बेबसाइट नहीं खुली थी।

औने-पौने दामों में बेच रहे किसान
प्रदेश सरकार ने मूूंग का समर्थन मूल्य प्रति क्ंिवटल 6975 रुपए घोषित किया है पर फसल निकाल चुके किसान मंूग बेचने के लिए कृषि मण्डी बालोतरा व सिवाना में पहुंच रहे हैं। अकाल और कम पैदावार के कारण किसान स्थानीय स्तर पर इन्हें बेच रहे हंै। एक पखवाड़ा से अधिक समय से इनकी खरीद-फरोख्त हो रही है। बाजार में 5500 से 5700 रुपए प्रति क्ंिवटल के भाव से मंूग बिक रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय में समर्थन मूल्य पर फसल खरीद के लिए पंजीयन करवाने व बेचने की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

कम ही हुई उपज
वर्षा नहीं होने से खड़ी फसलें आधी-अधूरी ही पकी। इस पर किसानों ने कटाई-लिवाई कर ली। लेकिन सरकार के खरीद केन्द्र नहीं खोलने पर किसान औने-पौने दामों में फसल बेचने को मजबूर हैं।

- पूनमाराम मेघवाल, किसान
अकाल से हालत खराब

अकाल के कारण रबी सीजन में पैसों की जरूरत पर किसान फसल बेचने को मजबूर हैं। सरकार पंजीयन शुरू करे व केन्द्र खोले ताकि किसानों को राहत मिले।
- राजेन्द्र प्रजापत, किसान

नहीं खुले पोर्टल

विभाग से निर्देश मिले हंै, लेकिन अभी तक पंजीयन के लिए पोर्टल नहीं खुला है। इसके खुलने के बाद पंजीयन होते ही खरीद प्रारंभ करेंगे।

- जितेन्द्र कुमार, सचिव माकेर्टिंग सोसायटी बालोतरा