13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर के इस गाँव में हर घर में पहुंचेगा मीठा पानी, इस योजना के तहत होगा पेयजल कनेक्शन

- हर घर में होगा पेयजल कनेक्शन- देश में 115 ग्राम पंचायतों का चयन, आसोतरा सहित प्रदेश की छह पचांयतें शामिल

2 min read
Google source verification
Sweet water in every house of Aasotra village under the Swajal dhara yojna

बाड़मेर के इस गाँव में हर घर में पहुंचेगा मीठा पानी, इस योजना के तहत होगा पेयजल कनेक्शन

बालोतरा. जल्दी ही आसोतरा गांव में घर-घर मीठा पानी पहुंचेगा, क्योंकि यहां केन्द्र सरकार की स्वजल धारा योजना के तहत नौ करोड़ की लागत से जलदाय विभाग कार्य करवाएगा। इसमें घरेलू नल कनेक्शन सहित जीएलआर निर्माण व अन्य कार्य होंगे। योजना के तहत प्रदेश की छह ग्राम पंचायतों सहित देश की 115 ग्राम पंचायतें चयनित की गई है।केन्द्र सरकार की इस महती योजना में ग्रामीणों को घर बैठे पानी उपलब्ध करवाने व योजना का संचालन ग्राम पंचायत को करने का प्रावधान है। इसमें पेयजल लाइन बिछाने व योजना संचालन में खर्च समस्त व्यय केन्द्र सरकार वहन करेगी। केन्द्र सरकार के ग्राम पंचायत आसोतरा को चयनित करने पर जलदाय विभाग ने योजना कार्य को लेकर डीपीआर रिपोर्ट तैयार की है।
ग्राम पंचायत आसोतरा में वर्तमान में पेयजल व्यवस्था को लेकर जलदाय विभाग की ओर से जीएलआर बनाए हुए हैं। ग्रामीण इनसे पानी लेकर प्यास बुझाते हैं। मीठा पानी को लेकर जलदाय विभाग ने योजना में एक आर.ओ.प्लांट भी लगा रखा है, लेकिन अब स्वजल योजना में ग्राम पंचायत के चयन होने पर विभाग ने डी.पी.आर. बनाई है। इससे गांव में करीब 123 किलोमीटर दूरी में पेयजल लाइन बिछाकर ग्रामीणों को घर-घर जल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। पेयजल लाइन बिछाने व ग्राम पंचायत के योजना कार्य संचालन पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गांव आसोतरा पोकरण-फलसूण्ड पेयजल योजना से जुड़ा हुआ है। इसे लेकर गांव में 1450 केएलडी क्षमता का ओवरहैड बनाया जा रहा है। योजना स्वीकृति पर अगले तीन-चार माह में ग्रामीणों को घर बैठे पीने को मीठा पानी मिलेगा।

डीपीआर बना कर भिजवाई- स्वजल योजना में चयनित ग्राम पंचायत आसोतरा की डीपीआर तैयार कर जयपुर मुख्यालय भिजवाई है। वहां से केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एक-डेढ़ माह में केन्द्र सरकार स्वीकृत करती है, तब अगले चार-पांच माह के भीतर आसोतरा में पेयजल लाइन बिछाकर ग्रामीणों को घर-घर जल कनेक्शन देंगे। - बीएल मीणा, अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग बालोतरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव