13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिल्लत की जिंदगी जी रहे बुजुर्ग को इज्जत का साफा पहनाकर भेजा अपना घर

मानवता की मिसाल

2 min read
Google source verification
जिल्लत की जिंदगी जी रहे बुजुर्ग को इज्जत का साफा पहनकर भेजा अपना घर

सिणधरी बाड़मेर. . मानवता की मिसाल बनने के लिए बड़े-बड़े काम करना जरूरी नहीं है कभी किसी गरीब और जरूरतमंद की दिल से की गई मदद भी दिल जीत लेती है। सिणधरी के कुछ युवाओं ने रविवार को ऐसी मिसाल पेश की।

गांव में कई दिनों से घूम रहे एक मानसिक विक्षिप्त से दिखने और मैले-कुचैले कपड़ों में दर-दर घूम रहे व्यक्ति को युवाओं ने नहला-धुलाकर तैयार किया और मारवाड़ी साफा पहनाकर जोधपुर अपनाघर उपचार को रवाना किया तो उसकी सूरत ही बदल गई।

सिणधरी कस्बे में कई दिनों से एक बुजुर्ग़ भटक रहा था। यहां व्हाट्सप के उड़ान ग्रुप के जरिए लोगो की मदद कर रहे श्रवण गोदारा की नजर पड़ी तो फटे, मैले-कुचैले व बदबूदार कपड़े व गंदे उलझे हुए बाल, मेल के कारण कोयले सा शरीर देखकर मन मपसीजा। ऐसी हालत कि नजदीक जाकर बात करना भी मुश्किल था, लेकिन उनसे बात करना शुरू किया। दिमागी हालात अस्थिर होने व स्थानीय भाषा का ज्ञान नहीं होने से जानकारी नहीं दे पा रह था। गोदारा ने शंभूलाल माली सहित अपने गु्रप के युवाओं को बुलाया और बुजुर्ग के बाल कटवाए गए। बढ़े हुए नाखून काटे , स्नान करवाकर साफ सुथरा किया। हाथों हाथ नए कपड़े पहनाए । लजीज भोजन करवाया । लंबे समय बाद ऐसी आत्मीयता व अपनापन महसूस हुआ जो उसकी मुस्कान भरे चेहरे से साफ झलकने लगा।
जोधपुर किया रवाना
युवाओं ने जोधपुर अपना घर से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। अपनाघर संस्थान ऐसे लोगों की मदद और उपचार करती है,संस्थान ने हामी भर दी।
साफा पहनाकर रवना
बुजुर्ग को मारवाड़ी मान-सम्मान की प्रतीक साफा पहनकर बहुमान करके व्यक्तिगत साधन की व्यवस्था कर सिणधरी से देर रात्रि जोधपुर में स्थित अपना घर संस्थान को सुपुर्द करके आए।
बिहार का बुजुर्ग
अपनाघर पहुंचने पर बुजुर्ग ने बताया कि वह बिहार के महाराज गंज का है। उसका नाम कन्हैया पुत्र इकबाल तेली है और उसके एक बेटा व बेटी है। मानसिक अस्थिरता से वह इधर-उधर भटक रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव