13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दम्पती को एेसा का क्या दुख था कि सांसद के सामने उठा दिया यह बड़ा कदम- पढि़ए पूरी खबर बाड़मेर

पत्नी पर एसिड डालने की कोशिश, लोगों ने पकड़ा - पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
पत्नी पर एसिड डालने की कोशिश, लोगों ने पकड़ा

बालोतरा. पांच साल से बीपीएल क्वार्टर के लिए कथित रूप से भटक रहे एक दम्पती ने मंगलवार को सांसद की जनसुनवाई में आत्मदाह की कोशिश की, हालांकि लोगों के बीच बचाव से युवक पत्नी पर एसिड डालने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान सांसद ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर के डाक बंगले में मंगलवार सुबह 10 बजे सांसद की जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रस्तावित था। करीब 12.30 बजे सांसद सोनाराम चौधरी डाक बंगले पहुंचे। इस दौरान शहर के गांधीपुरा निवासी कन्हैयालाल ने सांसद को पत्र सौंपते हुए बताया कि वह 15 वर्ष से शहर में रह रहा है। बीपीएल चयनित व बहुत गरीब है। रहने को मकान नहीं है। पांच वर्ष से सरकार, मंत्री व नगर परिषद से परिषद के बीपीएल क्वार्टर उपलब्ध करवाने की मांग कर रहा है। क्वार्टर खाली होने के बावजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं, लेकिन क्वार्टर उपलब्ध नहीं करवा रहे हंै। इस पर सांसद ने उपखंड अधिकारी व नगर परिषद आयुक्त से पता करवाकर उचित सहयोग करने का आश्वासन देकर उसे रवाना किया। कुछ ही मिनट में उसकी पत्नी पूजा देवी ने रोते हुए सांसद से मदद की दरकार की। इस दौरान वापिस पहुंचे उसके पति ने सांसद से कहा कि पत्नी बीमार है। क्वार्टर नहीं मिलसे से बहुत परेशान है। उसने एसिड की बोतल बाहर निकाल इसे स्वयं व पत्नी पर डालने की बात कही। इस दौरान पास खड़े लोगों ने उसके हाथ से बोतल पकड़ ली। इस दौरान बोतल से निकले छींटे खड़े लोगों के कपड़ों व शरीर पर पड़े। इससे कपड़े खराब होने के साथ लोगों को जलन हुई। इस दौरान सांसद पीडि़त व्यक्ति को उपखंड व नगर परिषद कार्यालय में पत्र सौंपने व नियमानुसार कार्रवाई कर मदद करने का आश्वासन दिया। लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव