scriptयुवाओं ने किया श्रमदान | youth did shramdaan | Patrika News
बाड़मेर

युवाओं ने किया श्रमदान

सभा भवन परिसर में साफ सफाई

बाड़मेरJun 13, 2021 / 12:44 am

Dilip dave

युवाओं ने किया श्रमदान

युवाओं ने किया श्रमदान

बाड़मेर. रावणा राजपूत समाज टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, युवा जिला महामंत्री गोविंद सिंह सोढा, नगर युवा अध्यक्ष रमेश सिंह दोहट, फोर्स जिलाध्यक्ष हाथी सिंह कपूरड़ी के देखरेख में सभा भवन परिसर में साफ सफाई की।
नगर उपाध्यक्ष चुतरसिंह दोहट ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि अपने घरों के आस पास श्रमदान जरूर करें और सभी लोगो को स्वच्छता के लिए जागरूक करें।

नगर उपाध्यक्ष हमीर सिंह परिहार, बाबूसिंह चौहान, नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़, नगर मंत्री उगम सिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।
नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी का गठन

बाड़मेर. जय भवानी नवयुवक मण्डल रावणा राजपूत नगर सभा अध्यक्ष रमेश सिंह दोहट ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें उपाध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान, किशोर सिंह पढि़यार, अशोक सिंह चौहान, विक्रम सिंह दोहट, संगठन मंत्री करणसिंह सोलंकी, रविन्द्र सिंह दोहट, भोम सिंह चौहान, कार्यालय मंत्री भेरू सिंह सोढा, रमेश सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार, प्रचार मंत्री धर्म सिंह गोयल, ओमसिंह दोहट, गजेन्द्र सिंह चौहान, कल्याण सिंह परमार, भूरसिंह सोढ,ा धर्म सिंह राठौड़, मीडिया प्रवक्ता देवी सिंह देवड़ा को मनोनीत किया।

Home / Barmer / युवाओं ने किया श्रमदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो