scriptBarwani – शहर में आग, धुआं और संक्रमण से मच गई खलबली | Barwani Fire, Smoke and Infections news | Patrika News
बड़वानी

Barwani – शहर में आग, धुआं और संक्रमण से मच गई खलबली

धुआं और संक्रमण

बड़वानीJan 20, 2020 / 10:22 pm

deepak deewan

Barwani Fire, Smoke and Infections news

Barwani Fire, Smoke and Infections news

बड़वानी. रविवार को शहर में आग लग गई। आग से मौके के आसपास की कॉलोनियों में धुंआ ही धुंआ रहा। इस धुंए के कारण रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल कचरे में आग लगा दी गई थी जिसके बाद नगर पालिका ने यहां फायर फाइटर पहुंचाकर आग बुझाने का प्रयास भी किया। उसके बाद भी यहां कचरे की आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई और दिनभर धुंआ उठता रहा। यहां आग लगने के बाद उठे धुएं से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। कई लोग यहां लगी आग के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचे। सुबह जब यहां कचरे के एक ढेर में आग लगी तो ये आग यहां पॉलिथीन के कारण बढ़ती ही गई। पहले भी यहां कचरे में कई बार आग लगने से आसपास की कॉलोनियों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। यहां के रहवासियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड को शहर के बाहर करने की मांग की है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान ने बताया आग लगने से लोगों को समस्याएं तो हो रही है। वहां पॉलिथीन में आग लगती है तो वह फैलती ही रहती है। वहां की पॉलिथीन व कचरे को काटने के लिए एक मशीन मंगवाई है। उस मशीन से कचरे को काटा जाएगा। इससे कचरे में जो पॉलिथीन है, वहीं पूरी कट जाएगी। उसके लिए टेंडर भी निकाले जाएंगे। हम समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

कॉलोनियों से घिरा है ट्रेंचिंग ग्राउंड
रहवासियों ने बताया कि आग लगने और धुआं उठने के बाद सुबह के समय नपा के फायर वाहन से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग बुझ नहीं पाई। इसके बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते दिनभर कचरे के ढेर के बड़े हिस्से में दिनभर आग जलती रही और धुआं यहां वातावरण को प्रदूषित करता रहा। ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास कैलाश नगर, मदीना नगर, भगवान नगर, डीआरपी लाईन, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पूजा स्टेट, कृष्णा स्टेट के लोगों को धुएं से परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक ट्रेंचिंग ग्राउंड से धुआं आसपास फैलता रहा।
धुएं से लोगों में संक्रमण
कचरे में आग लगने के बाद हवा के साथ ये धुआं दूर-दूर तक फैल गया। वहीं इस धुएं से लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। यहां आसपास के कॉलोनी वालों ने कई बार इसकी शिकायत भी की है। उसके बाद भी समस्या का कोई निराकरण नहीं हो रहा है। लोगों ने बताया कि नगर पालिका शहर में स्वच्छता अभियान चला रही है और हम यहां गंदगी और बदबू से परेशान हो गए हैं। कई बार यहां आग लगने के कारण लोगों के घरों में धुआं ही धुआं हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Home / Barwani / Barwani – शहर में आग, धुआं और संक्रमण से मच गई खलबली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो