scriptमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर तो उपनेता प्रतिपक्ष भी संघर्षरत | Straight fight in three on four assembly seats | Patrika News
बड़वानी

मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर तो उपनेता प्रतिपक्ष भी संघर्षरत

बड़वानी में चार बार के विधायक रहे काका से वर्तमान विधायक भतीजे का मुकाबला, जिले की तीन सीटों पर हाईप्रोफाइल मुकाबले में सीधी टक्कर

बड़वानीNov 21, 2018 / 11:19 am

मनीष अरोड़ा

Straight fight in three on four assembly seats

Straight fight in three on four assembly seats

खबर लेखन : मनीष अरोरा
ऑनलाइन खबर : विशाल यादव
बड़वानी. जिले की चार विधानसभा सीटों पर तीन में सीधा मुकाबला तो एक पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी हुई है। जहां सेंधवा विधानसभा सीट पर दो बार के मंत्री की साख दाव पर लगी हुई है।वहीं, राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री व उप नेता प्रतिपक्ष भी संघर्षरत स्थिति में नजर आ रहे है। साथ ही पानसेमल विधानसभा सीट पर भी तीन बार के विधायक का मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी कांग्रेस से कांटे का बना हुआ है।बड़वानी विधानसभा की बात की जाए तो चार बार विधायक रह चुके भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के वर्तमान विधायक का खेल निर्दलीय ने बिगाड़ रखा है।
सेंधवा विधानसभा :
सेंधवा विधानसभा में दो बार के मंत्री अंतरसिंह आर्य का कांग्रेस के पूर्वविधायक व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ग्यारसीलाल रावत से सीधी टक्कर है। यहां स्थिति बड़ी कांटे की बनी हुई है। दो बार मंत्री रह चुके अंतरसिंह आर्य को ग्यारसी लाल रावत कड़ी चुनौती दे रहे है। मतदाताओं का रूख साफ नहीं होने से दोनों प्रत्याशी जीजान से किला लड़ा रहे है। दोनों की किस्मत का फैसला 28 को मतदाता करेंगे।
राजपुर विधानसभा :
राजपुर विधानसभा में कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके वर्तमान उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यहां भाजपा ने चार बार के विधायक व राज्यमंत्री देवीसिंह को मुकाबले में उतारा था। उनका आकस्मिक निधन होने से उनकी जगह पुत्र अंतरसिंह को मैदान में उतारा गया है। यहां मुकाबला सहानुभूति वाला हो गया है। अंतर पटेल जहां अपने दिवंगत पिता के नाम पर वोट मांगते नजर आ रहे है।
पानसेमल विधानसभा :
पानसेमल विधानसभा में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होती नजर आ रही है।तीन बार विधायक रहे भाजपा के दीवानसिंह पटेल के सामने चंद्रभागा किराड़े कांग्रेस की ओर से कड़ी चुनौती पेश कर रही है। हालांकि दो बार विधानसभा चुनाव में चंद्रभागा किराड़े को हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन इस बार मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है। मतदाताओं की चुप्पी ने दोनों प्रत्याशियों को मेहनत करने पर मजबूर कर दिया है।
बड़वानी विधानसभा
सबसे रोमांचक मुकाबला बड़वानी विधानसभा में नजर आ रहा है। बड़वानी विधानसभा में चार बार भाजपा विधायक रहे काका प्रेमसिंह पटेल का वर्तमान में विधायक भतीजे रमेश पटेल से मुकाबला है। यहां कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई मैदान में होने से ये मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यहां बागी राजन मंडलोईदोनों काका-भतीजों को कड़ी टक्कर दे रहे है। जिसके कारण भाजपा कांग्रेस को जीत के लिए अतिरिक्त जोर लगाना पड़ रहा है।

Home / Barwani / मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर तो उपनेता प्रतिपक्ष भी संघर्षरत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो