8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, खुले कुएं में गिरने से युवक की मौत, पसरा मातम

चाकसू थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टूंटोली में युवक की कुएं में गिरने से मौत हो जाने से जन्मदिवस की खुशियां मातम में बदल गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 10 Jul 2025, 2:45 PM IST

फोटो पत्रिका

चाकसू (जयपुर)। चाकसू थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टूंटोली में युवक की कुएं में गिरने से मौत हो जाने से जन्मदिवस की खुशियां मातम में बदल गई। चाचा राकेश धानका ने बताया कि 20 वर्षीय गौरव पुत्र सुखदेव धानका का मंगलवार को जन्मदिन था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रात 9:30 बजे के लगभग जन्मदिवस की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी थी। तभी घर के सामने बाजरे के खेत में गायों का झुंड घुस गया। उनके साथ एक सांड भी था।

गौरव गायों को बाहर निकालने के लिए खेत में जाकर आने की बोलकर गया था। गायों को भगाते समय सांड गौरव की ओर मारने दौड़ा तो गौरव उल्टे पांव पीछे की ओर भागने लगा। जहां कुएं की मुंडेर से पैरों के टकराने से संतुलन बिगड़ गया और कुएं में गिर पड़ा। घर के सामने महज 20 मीटर की दूरी पर कुआं था।

कुएं से तेज आवाज आते ही परिवार के दो युवकों ने कुएं में उतरकर गौरव को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं सके। 50 फीट गहरे कुएं में 15 फीट पानी को निकालने के लिए ढाणी के लोगों ने अपने स्तर पर दो पंप सेट लगाकर प्रयास शुरू कर पुलिस को हादसे की सूचना दी।

लगभग दो घंटे बाद 11:30 बजे के लगभग पुलिस के आने से पहले ही लोगों की मदद से गौरव को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।