scriptjaipur rural : गला तर करने के लिए सड़क पर उतरे लोग | jaipur rural : People on the road to strangulate | Patrika News
बस्सी

jaipur rural : गला तर करने के लिए सड़क पर उतरे लोग

-एक घंटे सड़क जाम रहने से यात्रियों को हुई परेशानी

बस्सीNov 15, 2019 / 07:28 pm

Satya

jaipur rural : गला तर करने के लिए सड़क पर उतरे लोग

jaipur rural : गला तर करने के लिए सड़क पर उतरे लोग

गला तर करने के लिए सड़क पर उतरे लोग

-पुलिस की समझाइश पर माने लोग

शाहपुरा/मैड.

ग्राम पंचायत नौरंगपुरा के कई वार्डों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने से शुक्रवार को बाशिन्दों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने भामोद मोड़ स्थित सड़क पर पत्थर व लकडिय़ां डालकर सड़क पर जाम लगा दिया और जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की सूचना पर पहुंची विराटनगर पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। आक्रोशित महिलाओं ने बताया की जलदाय विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई के लिए दो टकियां बनी हुई है। जिनसे जलदाय विभाग ने एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कर रखी है। इसके बावजूद वार्ड संख्या 1, 2 व 3 में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को भटकना पड़ रहा है।

इस समस्या से कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवा दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। महिलाओं ने बताया की पेयजल के लिए हैण्डपम्पों से पानी लाना पड़ रहा है। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने बताया की जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वापस विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


जाम से वाहन चालक व यात्री हुए परेशान
पेयजल आपूर्ति को लेकर जाम लगाए जाने से वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम रखा। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की और जाम खुलवाया। तब जाकर वाहन चालकों को राहत मिली।

———-
इनका कहना है-
-पाइप लाइन अवरूद्ध होने से जलापूर्ति प्रभावित हुई है। जिसे ठीक करवाकर जल्द ही आपूर्ति सुचारू करवाई जाएगी। .——–तेजपाल चौहान, एईएन, विराटनगर।

खेत से चार नोजल चोरी

राडावास कस्बे में बीती रात को चोर चार नोजल सेट चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब किसान खेत पर गए तो खेत में लगी पाइप लाईन में से 4 नोजल से गायब मिले। चोरी की वारदात की सूचना अमरसर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर हैड कांस्टेबल रामनिवास लाठर सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। किसानों ने पुलिस से चोरों को पकडऩे की मांग की।

Home / Bassi / jaipur rural : गला तर करने के लिए सड़क पर उतरे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो