वर्तमान में सरकार ने मूंगफली का समर्थन मूल्य 6 हजार 783 रुपए प्रति क्विंटल तय कर रखा है, जबकि मंडी में देशी मूंगफली का बाजार भाव 4500 से 5500 तक ही बोले जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में बाजार भाव 2 हजार से कम हैं। व्यापारियों की मानें तो पिछले साल का स्टॉक खत्म नहीं होने से आगे मूंगफली की डिमांड कम है। इससे भाव में गिरावट है। अक्टूबर, 2024 में पहले जरूर 7 हजार तक के भाव बोले जा रहे थे, लेकिन इसके बाद गिर गए।