scriptरामायण पाठ से दशहरे उत्सव का आगाज | Ramayana text Dussehra festival begins | Patrika News
बस्सी

रामायण पाठ से दशहरे उत्सव का आगाज

रामायण पाठ का आयोजन कर विश्व शांति के साथ-साथ लोगों ने की सुख समृद्धि की कामना, आज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हवन व प्रसादी वितरण होगा

बस्सीOct 24, 2020 / 08:46 pm

Gourishankar Jodha

रामायण पाठ से दशहरे उत्सव का आगाज

रामायण पाठ से दशहरे उत्सव का आगाज

प्रागपुरा। आदर्श रामलीला मंडल पावटा द्वारा कस्बे में दशहरे के मौके पर रामायण पाठ का आयोजन कर विश्व शांति के साथ-साथ लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।
आदर्श रामलीला मंडल पावटा अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर कस्बे के रामलीला मैदान में इस बार रामायण पाठ से दशहरा उत्सव का आगाज किया गया है।
दशहरे उत्सव का आगाज
कोविड-19 के कारण इस बार कस्बे के आदर्श रामलीला मंडल पावटा द्वारा दशहरा उत्सव को लेकर रामलीला का मंचन नहीं किया गया है। रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में रामायण पाठ से दशहरे उत्सव का आगाज किया गया है। इस बार रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्टूबर रविवार को सोशल डिस्टेंसिंग व सीमित सदस्यों के साथ हवन व प्रसादी वितरण किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष बेनी प्रसाद गौड, पूर्व निदेशक राधेश्याम कश्यप, संघरक्षक अमरनाथ पटेल, राजेंद्र शर्मा, महेश पारिक, सुरेश शर्मा, उमेश टांक, राजेंद्र गौड, मनोज शर्मा, कुलदीप पटेल, सुभाष गोयल, आदर्श रामलीला मंडल पावटा उपाध्यक्ष नरेन्द्र, निदेशक मुकुंद कौशिक, सचिव रामशरण बोहरा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, मनीष सैन, कार्यकर्ता रूपेश शर्मा, सचिन गंगावत, लाला पटेल, राहुल गोयल, शिवम जोशी, शुभम, विनीत गौड आदि लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो