1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG ! पीएम सभा में भीड़ बढ़ाने स्कूल बसों को भी ले रही कब्जे में, हो रही परेशानी

पीएम सभा में भीड़ जुटाने मंगवाई जाएंगी 80 बस, स्कूल बस और माल वाहक वाहनों को भी लगाया ड्यूटी पर गांव से सवारी लेकर सभा स्थल तक पहुंचाने जिम्मा

2 min read
Google source verification
पीएम सभा

जगदलपुर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने आरटीओ विभाग ने रायपुर से 80 बसें मंगवाई है। इसके अलावा 200 से अधिक ट्रकों को भी इस काम के लिए अधिग्रहित किया गया है। वन विभाग, जिला पंचायत और आरटीओ विभाग के अधिकारियों को इस काम पर लगाया है। इन्हें किसी भी हाल में सभा स्थल पर भारी संख्या में लोगों को पहुंचाने की जवाबदारी है।

ग्राम पंचायतों से लोगों को लेकर सभा के दिन बीजापुर पहुंचेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बीजापुर जिले से आयुष्मान योजना का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। इस दौरान संभाग के सभी जिलों से भीड़ जुटाने की कोशिश शासन - प्रशासन कर रही है। लोगों को सभा स्थल तक पहुचाने बस, ट्रक व बड़ी वाहनों का प्रबंध किया गया है। जो प्रत्येक ग्राम पंचायतों से लोगों को लेकर सभा के दिन बीजापुर पहुंचेगी। गुरूवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में आरटीओ विभाग, जिला पंचायत विभाग और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस काम पर लग गए। लालबाग मैदान में पहुंचने वाली वाहनों का पंजीयन कर टोकन दिया गया। साथ ही उन स्थानों की सूची भी पकड़ाई गई है, जहां से लोगों को लेकर सभा स्थल तक पहुंचाया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से तैयार की कई इस सूची में किस-किस गांव से कितने लोगों को इन वाहनों में सवार करना है, यह भी पहले से तय कर दिया गया है।

वन विभाग देगा केवल डीजल का खर्च
बताया जा रहा है कि लोगों को लेकर जाने कुल 500 बड़ी वाहनों की व्यवस्था है। जिनसे काम लेने की एवज में वन विभाग की ओर से वाहन चालकों को डीजल का खर्च दिया जाएगा। इसके लिए वाहनो के आगमन का हिसाब पत्रक बनाया गया है। जिसमें वाहन का प्रकार, चालक का नाम व वाहन की ड्यूटी तिथि दर्ज कर पावती दिया जा रहा है। वाहनों का अधिग्रहण शाम तक जारी रहा।

वाहन मालिकों को होगा नुकसान
उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन के दबाव में आकर मालिक व चालक अपनी वाहनों को ड्यूटी पर लगा रहे हैं। इससे उन्हे भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। केवल डीजल का खर्च दिया जा रह है। इसके अलावा उन्हें कोई भुगतान नहीं मिलेगा। 12 से 15 अप्रैल तक इनकी इस सरकारी काम में वाहन व्यस्त रहने से इन सभी को आर्थिक नुकसान होगा। जिसकी वजह से वाहन मालिकों ने दबे स्वर में नाराजगी जाहिर की है। इन परिस्थितियों में किसी विवाद की स्थिति पैदा न हो इसलिए लालबाग मैदान में भारी संख्या मंें पुलिस भी तैनात थे।

यात्रियों को होगी भारी परेशानी
रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से ओडि़शा तक चलने वाली लगभग सभी 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बीजापुर रूट पर चलेंगी। इन परिस्थितियों में यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। बस आवागमन मुख्य मार्ग साधन होने की वजह से यात्रियों को मजबूर होकर अन्य साधनों पर ही निर्भर होना पड़ेगा।

Story Loader