डिजिटल केबल बंडल में लगाई आग, पर्चा फेंककर दी 100वीं वर्षगाठ की सूचना, देखें वीडियो
बीजापुर. जिले के गंगालुर और बीजापुर मुख्यालय से बासागुड़ा मार्ग पर मंगलवार को नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चे फेंका है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के द्वारा फेंके गए पर्चे में नक्सलियों द्वारा 7 नवम्बर से 13 नवम्बर तक रुसी समाजवादी क्रंति की 100 वीं वर्षगांठ पूरे जोश-खरोस के साथ मनाया जाने का जिक्र किया गया है। साथ ही बीजापुर से चेरपाल की तरफ बिछाई जा रही डिजिटल केबल को भी नक्सलियों द्वारा आग लगा कर जलाया गया है। ज्ञात हो कि डिजिटल केबल का बंडल सड़क के किनारे बिछाने के लिए रखा हुआ था। मंगलवार को जारी पर्चा दक्षिण सब जोनल ब्यूरो भाकपा माओवादी पार्टी द्वारा किया गया है।
Read More : मुठभेड़ : जवानों ने जान की परवाह किए बिना ही नक्सलियों की गोलियों का दिया करारा जवाब, 4 गिरफ्तार
Read More : ऑपरेशन प्रहार-2 : आज का दिन नक्सलियों के लिए साबित हुआ काला दिन, दो घटनाओं में कुल छ: नक्सलियों की मौत
पर्चे में जिक्र है कि महान रूसी समाजवादी क्रांतिकारी की 100वीं वर्षगाठ को अलग-अलग जगहों पर पूरे जोश-खरोश के साथ मनाने की बात लिखी गई है। साथ ही दुनिया के पीडि़त जनता मजदूरों को मुक्ति का महान रूसी समाजवादी क्रांति मात्र एक ही रास्ता है। पीएलजीए को संगठित कर व्यापक इलाकों में आंदोलन को विस्तार करें, जल-जंगल और जमीन पर जनता का अधिकार कायम करें। इसके बाद पर्चे में लिखा गया था कि साम्राज्यवाद व सामंतवाद मुर्दाबाद, नवजनवादी क्रांति जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए हैं।
Read More : Breaking : मवेशियों के डेरा में हमला, 6 की मौत, 11 घायल, 5 भेड़ें भाग गई, पढ़ें क्या है मामला
Read More : आगजनी-डकैती जैसे वारदातों में शामिल 6 नक्सलियों को पकडऩे में जवानों ने दिखाई बहादुरी
Read More : नक्सलगढ़ में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस, विपक्ष पर जमकर बोला हल्ला