
लाल सलाम ! ढेर महिला कमांडर का गोंडी में लिखे इस चिट्ठी में है मिशन 2018 का जिक्र
लाल सलाम ! ढेर महिला कमांडर का गोंडी में लिखे इस चिट्ठी में है मिशन 2018 का जिक्र, पढ़ें खबर
नारायणपुर . इरपानार मुठभेड में मृत महिला माओवादी कमाण्डर ज्योति के कॉमरेड जुगनू चाचा को लिखे गए आखिरी चिट्टी को पुलिस ने बरामद किया है। बीते सप्ताह 7 नवंबर को मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग में मिले सामानों में यह चिट्ठी भी मिली है। इसमें ज्योति ने मिशन 2018 को जीतने की बातों का उल्लेख कर पुराने विरासत में नए समाज का निर्माण करने की याद कॉमरेड जुगनू चाचा को दिलाई है। इस चिट्ठी में बदलती परिस्थिति में पुलिस के आत्मसमपर्ण की पॉलिसी व मानसिक युद्ध से निपटते हुए दुश्मन के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने की बात कही गई है।
Read More : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में आगजनी के बाद मेट की भी कर दी पिटाई
मुठभेड़ में ढेर महिला कमांडर का आखिरी खत
यह पत्र 22 अक्टूबर 2017 को गोंडी भाषा में लिखा गया। इसे मृत महिला माओवादी ज्योति की आखरी चिट्ठी मानी जा रही है। इसमें मृत माओवादी ज्योति के भाई प्रेम के जेल से छुटने की बात लिखी है।
Read More : सुनसान जगह में देर रात जलती रही स्कार्पियों, फिर जो हुआ उसे देख पुलिस भी रह गई सन्न
ये है मृत महिला कमांडर की हिस्ट्री
मृत महिला माओवादी कमाण्डर ज्योति मूलत: राजनांदगांव जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के पीरेमेटा गांव की है। माओवादी संगठन में उसे ज्योति नाम से जाना जाता था। असल नाम रूकमी उर्फ प्रमिला गावड़े पिता मानसाय गावड़े है। मानपुर ब्लॉक के कंदाडी गांव में प्राथमिक स्तर में पाचंवी तक की शिक्षा ग्रहण की थी।
Read More : मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के शवों की हुई शिनाख्ती, इन हथियारों के साथ रहते थे सक्रिय
13 साल पहले माओवादी संगठन में हुई शामिल
माओवादी कमांडर विजय के कहने पर 13 साल पहले माओवादी संगठन में शामिल हुई। इसके तीन साल बाद वह परिजन से मिलने एक बार 12 घंटे के लिए पहुंची थी। हाथ में इंसास राइफल व 6 हथियारबंद माओवादी मौजुद थे। उसके तीन भाई व एक बहन है, जो गांव में रहकर खेती किसानी का काम करते है।
Read More : ऑपरेशन प्रहार-2 जैसा जोश दिखा बीजापुर के जवानों में, 3 नक्सली को किया ढेर
Published on:
18 Nov 2017 01:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबस्तर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
